Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग तथा खेलकूद एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, योजनाओं के क्रियान्वयन और आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जून 2027 तक हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश, प्रधानमंत्री आवास को सर्वोच्च प्राथमिकता; प्राथमिक स्कूलों से खिलाड़ी तैयार करने पर जोर। उप मुख्यमंत्री ने…
महासमुंद(जीतयादव)। जनपद पंचायत महासमुंद की सभापति सृष्टि ध्रुव ग्राम पंचायत छपोराडीह स्थित शासकीय हाई स्कूल में आयोजित सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। जनपद पंचायत सभापति सृष्टि ध्रुव ने किया साइकिल वितरण, छपोराडीह के बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का दिया संदेश। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित ध्रुव, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदलाल यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, सरपंच हीरालाल निषाद, कुमार पटेल, राधेश्याम ध्रुव, होरीलाल पटेल सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय की…
बसना(जीतयादव)। गरीब किसान-मजदूरों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर करंट अकाउंट खुलवाने और बैंक से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेने के कथित मामले का बसना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में ओडिशा निवासी सुनील दुर्गा और थिमोथी छतरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कमीशन का लालच देकर खुलवाए जा रहे थे करंट अकाउंट, 8 दिन की पड़ताल के बाद मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को प्रतिदिन 1,500 से 20 हजार रुपये तक कमीशन देने का लालच दिया जाता था। इसके बाद उनके नाम पर करंट…
महासमुंद(जीतयादव)। पावन श्रावण मास के अवसर पर विशाल मेगा मार्ट परिसर, महासमुंद में आयोजित एक माह के महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन किया। विशाल मेगा मार्ट परिसर में एक माह से चल रहा धार्मिक आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया महारुद्राभिषेक और हवन-पूजन। पूजन-अर्चना के दौरान उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश में निरंतर विकास और जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला मुधा में शुक्रवार को पूर्व सरपंच शिशुपाल पटेल की पोती कुमारी अनुष्का पटेल का तीसरा जन्मदिन उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर पटेल परिवार की ओर से विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया। मुधा के पूर्व सरपंच शिशुपाल पटेल ने पोती के जन्मदिन पर बच्चों को कराया विशेष भोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण। नेवता भोज में बच्चों के लिए खीर, पूरी, मशरूम, दाल, पापड़, फल, कचौरी, मिठाई, जलेबी और केक सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई। स्वादिष्ट भोजन का बच्चों ने उत्साह…
बसना(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में मॉप-अप दिवस के अवसर पर कृमिनाशक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निर्धारित दिवस पर दवा का सेवन करने से छूट गए बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कृमिनाशक दवा खिलाई गई। गढ़पटनी प्राथमिक शाला में बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना रहा। विद्यालय में ऐसे बच्चों की पहचान की गई, जो किसी कारणवश पहले आयोजित कृमिनाशक दवा सेवन अभियान में शामिल नहीं हो पाए थे। सभी…
सरायपाली(जीतयादव)। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के पैकिन गांव में घर से 78,300 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पड़ोसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 35,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए 3,475 रुपये कीमत के कपड़े व उसकी रसीद बरामद की गई है। सरायपाली के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र घर से 78,300 हजार रुपये और मोबाइल चोरी; 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला, 35,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से…
सरायपाली(जीतयादव)। नाबालिग पीड़िता के दैहिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो सरायपाली ने आरोपी दीपक देवांगन, निवासी भंवरपुर, तहसील बसना को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई है। न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास के साथ विभिन्न धाराओं में कुल 4 लाख 90 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। पॉक्सो कोर्ट सरायपाली का सख्त फैसला, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दोषी; कुल 4.90 लाख रुपये का अर्थदंड। मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, गवाहों के बयान तथा व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर…
महासमुंद(जीतयादव)। आंगनबाड़ी केंद्र मुड़ैना में शिशु संरक्षण दिवस के अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। साथ ही टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। मुड़ैना आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और पोषण पर दी गई जानकारी; 45 बच्चों को पिलाया गया आयरन सिरप। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम ने बच्चों और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। गर्भवती महिलाओं की जांच…
महासमुंद(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार 22 अगस्त को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से महासमुंद पहुंचेंगे। इस दौरान वे भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे। लोहिया चौक में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि, महासमुंद कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा महासमुंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे विश्राम गृह पहुंचेंगे, जहां दोपहर…