Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)। खल्लारी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव को रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध थे तथा शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा— युवती की हत्या के बाद शव को नाले की रेत में दफनाया, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग हिरासत में। पुलिस के मुताबिक, भारती टंडन (18) अपने जन्मदिन की रात घर…
बसना। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत सर्वे के कारण कई पात्र परिवारों को योजना से वंचित कर दिया गया है, जबकि कुछ अपात्र लोगों के नाम सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान बोले— प्रधानमंत्री आवास योजना में गलत सर्वे से गरीब परिवार योजना से…
सरायपाली(जीतयादव)। शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। कक्षा पहली से 12वीं तक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें तथा अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित कर आत्मीय स्वागत किया गया। डुडूमचुवाँ स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें व अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य नीलाम्बर दिवान उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने,…
पिथौरा(जीतयादव)। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने थाना पिथौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महुआ शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पिथौरा के कौडिया जंगल के आंवला नाला क्षेत्र में छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कौडिया जंगल से लगे आंवला नाला के पास एक व्यक्ति अपने खेत में अवैध…
पिरदा(जीतयादव)। शासकीय हाई स्कूल बरनाईदादर में शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। बरनाईदादर में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती जगमोती भोई रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल पिरदा अध्यक्ष श्रीमती विमला बेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिरदा श्री अभिमन्यु…
महासमुंद(जीतयादव)। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बागबाहरा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। 12.600 लीटर अवैध देसी शराब और मोटरसाइकिल जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हरनादादर के शंकरपारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है।…
महासमुंद(जीतयादव)। थाना पटेवा पुलिस ने ग्राम तुरेंगा के जांच में खुलासा किया है कि अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने ही युवती की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मृतका के पिता को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने रची थी हत्या की साजिश, वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल भी बरामद। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को ग्राम तुरेंगा के एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिला था। शव पर धारदार…
पिथौरा(जीतयादव)। शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। खुटेरी में रतनी निषाद बनीं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक वंदन कर किया गया स्वागत। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खुटेरी की सरपंच श्रीमती सुशीला माँझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं महेश ध्रुव खुटेरी शाला प्रबंधन समिति के सभापति के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में गेसराम पटेल, घनश्याम धाँधी, कृष्णा ध्रुव, सुकलाल बरिहा,…
सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली विकासखंड के उड़ीसा सीमा से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूथिया में शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पाठ्य पुस्तकें प्रदान कर एवं मिठाई खिलाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। भूथिया विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।, अतिथियों ने शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष तरुण भाई रहे। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम पंचायत भूथिया के सरपंच गोकुल भोई, विधायक प्रतिनिधि पंचानन भोई, सांसद प्रतिनिधि रविशंकर…
बसना। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है और इससे गरीब, किसान, मजदूर तथा मध्यमवर्गीय परिवार प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने स्मार्ट मीटर से बढ़ते बिजली बिलों और उपभोक्ताओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि प्रदेश में कई उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली…