Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गिधामुड़ा में सोलर पंप चोरी का खुलासा, दो नाबालिक बालक पकड़े गए।

    08/10/2026

    बसना: जीराडबरी-जर्रा मार्ग पर 20 लीटर महुआ शराब जब्त, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार।

    08/10/2026

    सरायपाली: ओडिशा से सरायपाली लाई जा रही नशीली दवाओं पर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार।

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
    सरायपाली

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    हजार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के पैकिन गांव में घर से 78,300 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पड़ोसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 35,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए 3,475 रुपये कीमत के कपड़े व उसकी रसीद बरामद की गई है।

    सरायपाली के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र घर से 78,300 हजार रुपये और मोबाइल चोरी; 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला, 35,500 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदे कपड़े बरामद।

    पुलिस के अनुसार पैकिन निवासी मिनकेतन मिश्रा (60 वर्ष) ने 20 अगस्त को थाना सिंघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे घर में 78,300 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन रखकर 19 अगस्त को मजदूरों के साथ खेत में काम करने गए थे। वापस लौटने पर घर से रकम और मोबाइल गायब मिला।

    रिपोर्ट के बाद पुलिस ने संदेही पड़ोसी लक्ष्यपाल उर्फ विजय झाकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने गांव के ही जितेन्द्र यादव और दशरथ मुंडा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

    पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि 19 अगस्त को जब मिनकेतन मिश्रा खेत में गए थे, तब तीनों ने चोरी की योजना बनाई। लक्ष्यपाल उर्फ विजय झाकर घर के गेट से अंदर गया, जबकि जितेन्द्र यादव और दशरथ मुंडा बाहर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते रहे। घर के एक कमरे का दरवाजा खुला होने पर आरोपी ने वहां रखी नकदी और मोबाइल उठा लिया।

    चोरी के बाद तीनों मोटरसाइकिल से छुईपाली शराब भट्ठी पहुंचे और शराब पी। इसके बाद सागरपाली स्थित विकास कपड़ा दुकान में जाकर चोरी के पैसों से कपड़े खरीदे। पुलिस को कपड़े की रसीद भी मिली है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी की रकम में से 9-9 हजार रुपये दोनों साथियों को दिए गए, जबकि बाकी रकम आरोपियों ने खर्च कर दी।

    पूछताछ में आरोपी लक्ष्यपाल उर्फ विजय झाकर ने चोरी किए गए मोबाइल को तालाब में फेंकने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35,500 हजार रुपये नकद, चोरी की रकम से खरीदे गए 3,475 रुपये के कपड़े और उनकी रसीद बरामद की है।अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को 21 अगस्त 2026 को थाना सिंघोड़ा के अपराध क्रमांक 92/26 के तहत धारा 305(A), 331(3) बीएनएस में गिरफ्तार कर लिया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: आंवलाचक्का में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    07/10/2026

    सरायपाली: तोषगांव में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याण और विकास पर हुआ संवाद।

    07/10/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    23/09/2026

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    23/08/2026

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: आंवलाचक्का में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: तोषगांव में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याण और विकास पर हुआ संवाद।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: जीराडबरी-जर्रा मार्ग पर 20 लीटर महुआ शराब जब्त, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार।

    08/10/2026

    सरायपाली: ओडिशा से सरायपाली लाई जा रही नशीली दवाओं पर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार।

    08/10/2026

    बसना: जमड़ी में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल।

    03/10/2026

    बसना: गिधामुड़ा में सोलर पंप चोरी का खुलासा, दो नाबालिक बालक पकड़े गए।

    08/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.