Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बसना पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 64.980 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 42 हजार 320 रुपये बताई जा रही है। विशेष अभियान के तहत अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद। पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और मोबाइल सहित कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपये की संपत्ति बरामद की है। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में चोरी के 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। शातिर चोर से सोने-चांदी के 32 लाख रुपये से ज्यादा के चोरी के आभूषण बरामद। पुलिस के अनुसार आरोपी घर के बाहर ईंट, गिट्टी और निर्माण कार्य चलता देख ऐसे मकानों को निशाना बनाता…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 77 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल एक एंबुलेंस, एक पायलेटिंग कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक एंबुलेंस में मादक पदार्थ भरकर महासमुंद होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर…

Read More

बसना(जीतयादव)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला महासमुंद (RSS) के खंड बसना, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सामाजिक सदभाव विषय पर  मंगल भवन बसना में विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री कैलाशचंद्र जी उपस्थित रहे। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)की बैठक में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर विस्तृत विचार किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बैठक की शुरुआत भारत माता के पूजन-अर्चन के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री कैलाशचंद्र जी ने सामाजिक सदभाव , सेवा एवं सनातन…

Read More

बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पिलवापाली के आश्रित ग्राम कोटेनदरहा में अखिल भारतीय अमात गोंड समाज सर्कल की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं नई कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। कोटेनदरहा गांव में आयोजित गोंड समाज  बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । बैठक में समाज के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक पद…

Read More

बसना(जीतयादव)। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पांडुलिपि अभियान 2026 के तहत महासमुंद जिले में दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वेक्षण और पंजीकरण कार्य जारी है। यह अभियान 16 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान, संरक्षण और डिजिटलीकरण करना है। ऐतिहासिक और औषधीय ज्ञान से जुड़ी पांडुलिपियों का किया सत्यापन। कलेक्टर के मार्गदर्शन में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुर्लभ पांडुलिपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली में सर्वेक्षण टीम ने कई स्थानों का…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 226.600 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल एक पिकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पिकअप वाहन में खाली कैरेट के पीछे छिपाकर की जा रही थी गांजा की तस्करी। पुलिस के अनुसार एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स…

Read More

बसना(जीतयादव)। विकासखंड के ग्राम रसोड़ा में सड़क के बीच आइसक्रीम वाहन खड़ा कर व्यापार किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिव शक्ति आइसक्रीम से जुड़े लोग मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोड़ा के ग्रामीणों ने यातायात बाधित होने का लगाया आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर वाहन खड़ा होने से अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और सक्रिय राजनीति की पहचान बन चुके जिला पंचायत सदस्य एवं Indian National Congress नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने बुधवार को एक ही दिन में 10 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्र में अपनी मजबूत सक्रियता का परिचय दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ उनका दौरा देर रात तक लगातार जारी रहा, जहां उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और सामाजिक, धार्मिक व पारिवारिक आयोजनों में भाग लिया। धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से मिले कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान। अपने व्यस्त दौरे के दौरान झगरेंडीह में आयोजित…

Read More

बसना(जीतयादव)। देशभर में शुरू हुई जनगणना (census) 2027 की प्रक्रिया के तहत अब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मकान सूचीकरण कार्य तेज हो गया है। बसना तहसील के ग्राम अरेकेल में प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों और परिवारों की जानकारी जुटा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों से सहयोग की अपील की जा रही है ताकि सही और सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। प्रगणक मैदानी स्तर पर जुटा रहे परिवारों की जानकारी, डिजिटल प्रणाली से हो रही जनगणना (census) प्रक्रिया। ग्राम अरेकेल में प्रगणक के रूप में कार्य कर रहे प्रेमचंद साव, जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में…

Read More