Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, सड़क, पेयजल और नगरीय सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश।

    23/08/2026

    महासमुंद: छपोराडीह में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान।

    23/08/2026

    बसना: कमीशन का लालच देकर गरीबों के नाम खुलवाते थे करंट अकाउंट, दो आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: कमीशन का लालच देकर गरीबों के नाम खुलवाते थे करंट अकाउंट, दो आरोपी गिरफ्तार।
    बसना

    बसना: कमीशन का लालच देकर गरीबों के नाम खुलवाते थे करंट अकाउंट, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कमीशन
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। गरीब किसान-मजदूरों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर करंट अकाउंट खुलवाने और बैंक से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेने के कथित मामले का बसना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में ओडिशा निवासी सुनील दुर्गा और थिमोथी छतरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    कमीशन का लालच देकर खुलवाए जा रहे थे करंट अकाउंट, 8 दिन की पड़ताल के बाद मामला सामने आया।

    बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को प्रतिदिन 1,500 से 20 हजार रुपये तक कमीशन देने का लालच दिया जाता था। इसके बाद उनके नाम पर करंट अकाउंट खुलवाकर पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और नया सिम अपने पास ले लिया जाता था। पुलिस के अनुसार, ऐसे खातों का इस्तेमाल आगे किस उद्देश्य से किया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

    जांच के दौरान ग्राम मनकी और तोसगांव क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें राजकुमार तांडी, गोकुल जगत, डमरूलाल सागर, हेमलाल चौहान, संतोष अग्रवाल और उत्तर कुमार सोना सहित अन्य लोगों को कमीशन का लालच देकर खाते खुलवाने की बात कही गई है।

    मामले की जानकारी बसना थाना प्रभारी शरद दुबे को दी गई। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। आरोपियों के पहुंचने के बाद बातचीत और गतिविधियों से जुड़े वीडियो एवं फोटो साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शरद दुबे के निर्देश पर संजीव सिंह, संदीप बारीक और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

    पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में ओडिशा के अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।बसना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और 336(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: गढ़पटनी में मॉप-अप दिवस पर छूटे हुए बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा।

    23/08/2026

    बसना: दुर्गापाली में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर करियर पर ध्यान देने किया प्रेरित।

    22/08/2026

    बसना: दिव्यांग सहायता शिविर में जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण और ट्राइसाइकिल।

    21/08/2026

    बसना: जमड़ी में रथ यात्रा महोत्सव के बीच सीसी रोड का भूमिपूजन, बसना तहसील मार्ग की भी उठी मांग।

    18/08/2026

    बसना: बुधूडोगर प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    16/08/2026

    बसना: बरगांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में देशभक्ति के माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    16/08/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: गढ़पटनी में मॉप-अप दिवस पर छूटे हुए बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: दुर्गापाली में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर करियर पर ध्यान देने किया प्रेरित।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: दिव्यांग सहायता शिविर में जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण और ट्राइसाइकिल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, सड़क, पेयजल और नगरीय सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश।

    23/08/2026

    महासमुंद: छपोराडीह में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान।

    23/08/2026

    बसना: कमीशन का लालच देकर गरीबों के नाम खुलवाते थे करंट अकाउंट, दो आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026

    महासमुंद: महारुद्राभिषेक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

    23/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.