Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पिथौरा पुलिस ने स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,400 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 55,400 रुपये बताई गई है। गौरी-गौरा चौक स्थित शीतला मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश में 7 जुआरी गिरफ्तार; 5,400 रुपये नकद और पल्सर बाइक सहित ₹55,400 का मशरूका…
महासमुंद। जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बागबाहरा पुलिस ने वार्ड नंबर 01 भानपुर में जुआ फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 22,720 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल और 52 पत्ती ताश जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 2,38,720 रुपये आंकी गई है। तालाब किनारे बरगद के पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ का फड़, पुलिस ने 22,720 रुपये नकद, 6 मोबाइल और 5 मोटरसाइकिल सहित 9 आरोपियों को पकड़ा।…
महासमुंद। अवैध महुआ शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ महासमुंद पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पटेवा पुलिस ने ग्राम पचरी में तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के कारोबार का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 100 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दी दबिश, तालाब के पानी में छिपाकर रखा करीब 3 हजार किलो महुआ लाहन…
महासमुंद। जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने महासमुंद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटेवा पुलिस ने ग्राम मुनगासेर में जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपये नकद, 6 दोपहिया वाहन, एक स्कॉर्पियो और 5 मोबाइल फोन सहित कुल 5 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मुनगासेर में जुआ फड़ पर पटेवा पुलिस की छापेमारी, 16 हजार रुपये नकद, 6 दोपहिया वाहन, स्कॉर्पियो और 5 मोबाइल सहित कुल ₹5.16 लाख का मशरूका जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4…
पिथौरा। अवैध महुआ शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पिथौरा पुलिस ने ग्राम सुखीपाली-मालीडीपा में एक खेत पर छापेमारी कर 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुखीपाली-मालीडीपा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड, महुआ शराब बनाने के बर्तन सहित 2,400 रुपये का सामान जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली-मालीडीपा निवासी उग्रसेन पटेल (41 वर्ष), पिता रूसीराम पटेल, अपने खेत में अवैध…
महासमुंद। पूरे छत्तीसगढ़ में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FFS) व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है। किसानों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में खाद वितरण की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। नई व्यवस्था के लागू होने से अब किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन जारी कराने की सुविधा मिलेगी। महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्था FFS का शुभारंभ, सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं से खाद लेने के लिए मोबाइल ऐप से जारी होगा टोकन। इस व्यवस्था के तहत किसान अपने मोबाइल…
महासमुंद। आगामी धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और समिति प्रबंधक अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 15 जनवरी 2027 तक चलेगी प्रक्रिया; प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने के निर्देश। कलेक्टर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर…
महासमुंद। जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और हड़ताल में शामिल होने के मामले में प्रशासन ने पांच पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा की गई है। पटवारी के निलंबन पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कार्रवाई, किसानों के राजस्व कार्यों, पंजीयन पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ-साथ पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीसीएस (DCS) सर्वे में संतोषजनक…
बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में संकुल समन्वयक श्री सर्वेश कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, उपस्थिति और विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यालय गढ़पटनी में 69 दर्ज विद्यार्थियों में से 60 मिले उपस्थित, शिक्षण व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन और बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का लिया जायजा। निरीक्षण के समय प्रधान पाठक सरविन्द सिदार सहित दो शिक्षक विद्यालय में उपस्थित पाए गए, जबकि शिक्षक लगन नाग आकस्मिक अवकाश पर थे। उपस्थित शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से VSK…
बसना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), मंडल सांकरा, खंड पिथौरा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सांकरा-जोंक में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सांकरा में हुआ आयोजन, स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश। आयोजन में सेवानिवृत्त नायब सूबेदार संजय नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह रिंकू बैरागी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विजयादशमी पर्व के महत्व, राष्ट्रभक्ति,…