Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रदेश की BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में किसान, ग्रामीण और आम जनता कई समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार केवल दावे और प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। खाद संकट, पेट्रोल-डीजल समस्या और पेयजल संकट को लेकर मोक्ष कुमार प्रधान ने BJP सरकार पर साधा निशाना। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होते ही किसानों को खाद की…
सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने उधारी की रकम वसूलने के लिए एक युवक का अपहरण कर उसे जबरन ओडिशा ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने नाकेबंदी कर पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित मुक्त कराया। नाकेबंदी कर पुलिस ने पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से युवक को छुड़ाया, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त। पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक OD-17 AG-7735 में कुछ लोग एक युवक का अपहरण कर हुंडई…
रायगढ़(जीतयादव)। खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कार को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक है, जिसने डुप्लीकेट चाबी बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार चोरी की थी। डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी की थी खरसिया में कार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी। पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को संदीप कुमार ने खरसिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी वेन्यू कार क्रमांक CG 04 MT 7666 घर के सामने…
महासमुंद(जीतयादव)। थाना कोमाखान पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 200 किलो गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के पहाड़ी और जंगलों से घिरे ग्राम ईश्वरगुड़ा, थाना चित्रकोंडा, जिला मलकानगिरी से पकड़ने में सफलता हासिल की। 1 करोड़ की गांजा खेप उपलब्ध कराने वाले आरोपी को मलकानगिरी से किया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, इससे पहले 30 मार्च 2026 को थाना कोमाखान क्षेत्र के ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग के दौरान डिजायर कार क्रमांक JH 01 FZ 4071 से…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा इनका वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का स्टॉक जमा नहीं करने की अपील की है। जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस का वितरण सुचारू, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि जिले में आईओसीएल के 35, बीपीसीएल के 29 और एचपीसीएल के 40 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। वर्तमान में जिले में पेट्रोल…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर महासमुंद police लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना पटेवा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घर में घुसकर महिला को धमकाने और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे की है। पीड़िता अपने घर में पानी भर रही थी, तभी आरोपी सुरेश डोरा निवासी ग्राम पचरी जबरन उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के…
रायगढ़(जीतयादव)। रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल, नगदी रकम, दो स्कूटी और घटना में प्रयुक्त औजार जब्त किए हैं। आरोपियों ने चोरी के जेवरों को गलाकर पहचान मिटाने की कोशिश भी की थी। चक्रधरनगर पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया मामला, चोरी के जेवर गलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश बेनकाब। पुलिस के अनुसार, 9 मई को विनोबा नगर निवासी संतोष कुमार देवांगन ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई…
बसना(जीतयादव)। पिरदा मंडल के ग्राम बरनाईदादर स्थित हाईस्कूल परिसर में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। सुशासन तिहार में पिरदा मंडल के शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा…
बसना(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बसना पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 9.10 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस ने बताया कि 13 मई 2026 को पलसापाली बैरियर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे सफेद रंग के अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों के खिलाफ महासमुंद पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना पटेवा और बसना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर देशी और अवैध महुआ शराब सहित दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 60 हजार 200 रुपए बताई गई है। अवैध शराब के अभियान में अब तक 662 लोगों पर कार्रवाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी…