Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायगढ़(जीतयादव)। “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 52 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान शराब निर्माण उपकरण, बिक्री रकम और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। छाल, पूंजीपथरा और जोबी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध महुआ शराब तस्करों पर लगातार कड़ा प्रहार। जोबी पुलिस चौकी की टीम ने मिनगादादर खार क्षेत्र में दबिश देकर खेत में अवैध शराब बना रहे दो सगे भाइयों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान राजेश्वर कुमार मझवार और…
रायपुर(जीतयादव)।ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन के बढ़ते उपयोग के बीच AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा लोगों के आधार और बैंकिंग जानकारी का गलत इस्तेमाल कर खातों से पैसे निकाले जा रहे हैं। ऐसे मामलों से बचाव और नुकसान कम करने के लिए तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी बताया गया है। AEPS फ्रॉड होने पर तुरंत करें ये काम, साइबर ठगी से बचने जारी हुई सलाह। विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के साथ AEPS फ्रॉड होता है तो सबसे पहले तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर…
बसना(जीतयादव)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बसना सेवा केंद्र में 1 मई से आयोजित समर कैंप का 8 मई को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने कला, क्राफ्ट, योग, खेल, संगीत, नृत्य और फायरलेस कुकिंग जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समर कैंप आकाश दर्शन कार्यक्रम में बच्चों को ग्रहों, तारों और अंतरिक्ष विज्ञान की दी गई रोचक जानकारी। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और अन्य गैजेट्स से दूर रखकर रचनात्मक गतिविधियों, खेलकूद और व्यक्तित्व…
बसना(जीतयादव)। स्थानीय निवासी रतन लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी चमेली देवी अग्रवाल का 3 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने सरल, धार्मिक और मिलनसार स्वभाव के कारण समाज में विशेष पहचान रखती थीं। चमेली देवी अग्रवाल का आकस्मिक निधन में शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की। परिवारजनों के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 12वीं एवं पगड़ी रस्म का आयोजन 14 मई 2026, गुरुवार को रखा गया है। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें परिजन, रिश्तेदार, समाजजन और…
महासमुंद(जीतयादव)। DIET (District Institute of Education and Training) महासमुंद में कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण का समापन 09 मई 2026 को हुआ। यह प्रशिक्षण 05 मई से 09 मई तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षकों और बीआरजी सदस्यों ने भाग लिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कक्षा 7वीं की नई पुस्तकों पर शिक्षकों को DIET में दिया गया प्रशिक्षण। DIET में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और संस्कृत विषय के नोडल व्याख्याताओं ने विभिन्न सत्र लिए। प्रत्येक दिवस के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, एनसीएफ, एससीएफ 2023, कला शिक्षा, व्यावसायिक…
पिथौरा(जीतयादव)। बजरंग दल और गौ सेवा आयोग के सदस्यों ने पिथौरा क्षेत्र में कथित गौ-तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 11 बैलों को तस्करों के कब्जे से छुड़ाया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गौ तस्करी का डूमरपाली पुल के पास कार्रवाई, एक आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच। जानकारी के अनुसार गौ सेवा आयोग के सदस्य राजा अग्रवाल को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध तरीके से बैलों को सड़क किनारे हांकते हुए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही राजा अग्रवाल…
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 08 मई को सरायपाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है। विशेष अभियान के तहत हाथ भट्टी निर्मित शराब और महुआ पास बरामद। पहली कार्रवाई में पुलिस ने मोतीलाल बरिहा निवासी करगीपाली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 200 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 40…
बसना(जीतयादव)। बसना कृषि उपज मंडी में वर्षों बाद रबी धान खरीदी फिर से शुरू होने जा रही है। मंडी प्रशासन ने 11 मई 2026 से मंडी परिसर में खुली बोली के माध्यम से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें अपनी उपज का बेहतर और उचित मूल्य मिल सकेगा। किसानों की मांग पर मंडी प्रशासन का फैसला, बेहतर दाम और सुरक्षित भुगतान मिलने की उम्मीद। दरअसल पिछले कई वर्षों से बसना मंडी में रबी धान की नियमित खरीदी बंद थी। इसके…
बसना(जीतयादव)। यूरिया खाद वितरण को लेकर उठे विवाद के बीच बसना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और खेती-किसानी से जुड़े फैसले किसानों के हित में नहीं लिए जा रहे हैं। पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की-मोक्ष कुमार प्रधान। मोक्ष कुमार प्रधान ने एक एकड़ में केवल एक बोरी यूरिया देने के फैसले को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि खेत की जरूरत सरकारी नियमों से नहीं,…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में जब्त एलपीजी गैस कैप्सूल से LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को पूरे षड्यंत्र का मुख्य आरोपी बताया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की एलपीजी गैस के गबन की योजना खाद्य अधिकारी अजय यादव और गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर ने मिलकर बनाई थी। LPG कैप्सूल से करोड़ों की गैस हेराफेरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। जांच में सामने आया कि खाद्य अधिकारी अजय यादव, गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और रायपुर निवासी मनीष चौधरी ने…