महासमुंद(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार 22 अगस्त को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से महासमुंद पहुंचेंगे। इस दौरान वे भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
लोहिया चौक में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि, महासमुंद कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा महासमुंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे विश्राम गृह पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:30 से 2:10 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक लोहिया चौक में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव दोपहर 3:10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से रायपुर के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।


