Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के प्रति अपनी सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने एक ही दिन में 13 गांवों का दौरा कर लोगों के बीच मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से देर रात तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। मोक्ष कुमार प्रधान भीषण गर्मी में सुबह 8 से रात 11 बजे तक लगातार कार्यक्रमों में रहे शामिल। 30 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह दौरा देर रात 11 बजे तक जारी रहा।…
बसना(जीतयादव)।इन दिनों एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें बिना OTP और बिना किसी कॉल के ही लोगों के बैंक खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। यह ठगी AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) फेस ऑथेंटिकेशन फ्रॉड के जरिए की जा रही है, जिससे आम नागरिकों के लिए खतरा बढ़ गया है। सावधान! बिना OTP और कॉल के खाली हो रहा बैंक खाता, AEPS फेस ऑथेंटिकेशन फ्रॉड से रहें सतर्क। जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी लोगों के फेस डेटा (Face Data) का दुरुपयोग कर आधार से जुड़े बैंक खातों से पैसे निकाल रहे हैं। इस फ्रॉड में न तो…
बसना(जीतयादव)।बरगांव में 2 एवं 3 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य अष्टप्रहरी हरि संकीर्तन नामयज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समस्त ग्रामवासी बरगांव के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। बरगांव में 2–3 मई को होगा आयोजन, विभिन्न राज्यों की कीर्तन मंडलियां देंगी भक्ति प्रस्तुति। कार्यक्रम के तहत 2 मई (शनिवार) को कलश स्थापना एवं नाम उच्चारण किया जाएगा, जबकि 3 मई (रविवार) को यज्ञ पूर्णाहुति, भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। साथ ही सभी आमंत्रित कीर्तन मंडलियों द्वारा नगर भ्रमण भी किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन…
बसना(जीतयादव)।पीएम श्री सेजेस बसना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे स्कूल में जश्न का वातावरण देखने को मिला। पीएम श्री सेजेस बसना में कक्षा 1 से 12वीं तक शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स को सम्मानित करने की घोषणा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परिणाम 29 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किया गया, जबकि कक्षा 1 से 9वीं एवं 11वीं तक का परिणाम 30 अप्रैल को विद्यालय में घोषित किया गया। विद्यालय…
सरायपाली(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण तब बना जब टिशा साहू, सुपुत्री गिरीश कुमार साहू एवं नंदिता साहू, ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में आठवां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। टिशा साहू ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में आठवां स्थान, खैरझिटकी गांव में जश्न। टिशा साहू वर्तमान में एकलव्य इंग्लिश विद्यालय अर्जुण्डा की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनके गृह ग्राम खैरझिटकी में भी इस उपलब्धि…
सरायपाली(जीतयादव)।मिडिल स्कूल पाटसेन्द्री में 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 1 से 8वीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच तरुण कुमार पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को अंकसूची एवं होलिस्टिक कार्ड वितरित किए गए। पाटसेन्द्री मिडिल स्कूल में अंजु प्रजापति, सोनिया यदु और कल्पना मानिकपुरी ने किया शानदार प्रदर्शन। कार्यक्रम में सरपंच तरुण कुमार पटेल एवं प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल के हाथों प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 1 से 8वीं तक सभी उपस्थित विद्यार्थियों को भी अंकसूची प्रदान की गई।…
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला आदर्श नगर बसना में कार्यरत प्रधान पाठक नंदकुमार साहू के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ सम्मान, यादगार रहा सेवानिवृत्ति समारोह। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नमिता मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात संकुल समन्वयक त्रिकांत बाघ ने नंदकुमार साहू के शिक्षकीय जीवन का विस्तृत परिचय देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर हीराधर साव, अशोक यादव, दमयंती साव, मनीषा कुमार, कामायनी दास, बैजयंती नंद,…
महासमुंद(जीतयादव)। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा और अन्य सामग्री जब्त की है। उड़ीसा से दुर्ग ले जाया जा रहा था गांजा, 3.71 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के रामपुर (कालाहांडी) से छत्तीसगढ़ की ओर मादक पदार्थ परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर अपाचे मोटरसाइकिल (ओडी 08 जी…
पिथौरा(जीतयादव)।प्रदेश की तेंदूपत्ता व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह प्रभावित हो गई है, क्योंकि लघु वनोपज प्रबंधकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। 22 अप्रैल से शुरू हुई इस हड़ताल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है और लाखों संग्राहक परिवारों की आजीविका संकट में आ गई है। तेंदूपत्ता प्रबंधकों की हड़ताल के कारण 95% फड़ों में नहीं शुरू हो पाया संग्रहण। हड़ताल के चलते राज्य के 902 प्रबंधक काम से दूर हैं, जिससे लगभग 14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार और 65 लाख से अधिक ग्रामीण सीधे प्रभावित हो रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण लगभग ठप पड़ गया है और 95…
रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम (यहाँ क्लिक करें) 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम (यहाँ क्लिक करें) रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही कई स्कूलों में भी छात्रों को परिणाम की जानकारी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित किए, ऑनलाइन देख सकेंगे मार्कशीट। इस वर्ष…