Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा में विद्यार्थियों को वितरित किए गए पहाड़ा।

    08/08/2026

    पिथौरा: टेका में पिथौरा पुलिस की रेड, 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    08/08/2026

    बसना: लोहड़ीपुर में भंवरपुर पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    08/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»महासमुंद: भाजयुमो ने कमलेश डड़सेना को सौंपी बलोदा मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी।
    बसना

    महासमुंद: भाजयुमो ने कमलेश डड़सेना को सौंपी बलोदा मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad08/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    भाजयुमो kamlesh image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला महासमुंद ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने कमलेश डड़सेना को बलोदा मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। बलोदा मंडल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    भाजयुमो ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने का जताया संकल्प।

    नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कमलेश डड़सेना ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और जिला संगठन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पार्टी की विचारधारा और संगठन की रीति-नीति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

    उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से होती है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बलोदा मंडल में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

    कमलेश डड़सेना ने कहा कि सेवा, संगठन और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार सक्रिय रहेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कमलेश डड़सेना को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व भाजयुमो को विश्वास दिलाया कि सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: लोहड़ीपुर में भंवरपुर पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    08/08/2026

    बसना: बंसुला डीपा में आज से सजेगा दो दिवसीय श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव।

    08/08/2026

    सांकरा: सावित्रीपुर स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच का ‘शिक्षा साथी अभियान’, वृक्षारोपण से बच्चों में बढ़ा उत्साह।

    07/08/2026

    बसना: झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की बैठक संपन्न, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज।

    06/08/2026

    बसना: गढ़फुलझर स्कूल में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश।

    05/08/2026

    बसना: जोंकेश्वर महादेव सांकरा से रणेश्वर बाबा मंदिर तक 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।

    05/08/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: लोहड़ीपुर में भंवरपुर पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बंसुला डीपा में आज से सजेगा दो दिवसीय श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव।

    Ashok Nishad
    बसना

    सांकरा: सावित्रीपुर स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच का ‘शिक्षा साथी अभियान’, वृक्षारोपण से बच्चों में बढ़ा उत्साह।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बंसुला डीपा में आज से सजेगा दो दिवसीय श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव।

    08/08/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा में विद्यार्थियों को वितरित किए गए पहाड़ा।

    08/08/2026

    पिथौरा: टेका में पिथौरा पुलिस की रेड, 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    08/08/2026

    बसना: लोहड़ीपुर में भंवरपुर पुलिस की छापेमारी, 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    08/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.