Author: Ashok Nishad

सांकरा(जीतयादव)। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सांकरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार तस्कर कटक (उड़ीसा) से गांजा लाकर महाराष्ट्र के जालना में खपाने की फिराक में थे। सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटक से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा, 19.94 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटक (उड़ीसा) से महाराष्ट्र के…

Read More

बसना(जीतयादव)।संकुल तोरेसिंहा के अंतर्गत 26 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में महासमुंद, सारंगढ़ और बलौदाबाजार जिले के 410 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन किया। 410 छात्रों ने दी प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा, शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से सफल आयोजन। परीक्षा प्रारंभ से पूर्व सभी परीक्षार्थियों, पालकों एवं अधिकारियों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जयदेव सतपथी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस परीक्षा का उद्देश्य 2 मई को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा एवं…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 अप्रैल 2026 को रायपुर में “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-26” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। देशभर से आए शिक्षकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बना दिया। छत्तीसगढ़ के 160 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, जिले के नवाचारी शिक्षक हुए गौरवान्वित। यह आयोजन “नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत” द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना और शिक्षा में नए प्रयोगों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने अपने नवाचारी शिक्षण मॉडल…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं उपनयन (जनेऊ) संस्कार का दो दिवसीय भव्य आयोजन 29 और 30 अप्रैल को परशुराम चौक स्थित ब्राह्मण समाज भवन में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरे नगर को सजाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दो दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन में शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे मंडपाच्छादन, स्वस्तिवाचन, गौरी-गणेश पूजन एवं भगवान परशुराम पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये के ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े सट्टा रैकेट का खुलासा करते हुए मुख्य मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन पैनलों के जरिए चल रहा था करोड़ों का IPL सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत गिरोह को दबोचा। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश (रायपुर), ललित चावला (रायपुर), अंशु बग्गा (बेमेतरा), सौरभ जैन (रायपुर), विजय वर्मा (रायपुर) और मुख्य आरोपी निशांत नागवानी (रायपुर) शामिल हैं। पुलिस जांच में…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।पुलिस परिवार के बच्चों को ज्ञानवर्धक अनुभव देने के उद्देश्य से 25 अप्रैल 2026 को स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान 28 बच्चों ने एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की व्यवहारिक जानकारी हासिल की। पुलिस परिवार के 28 बच्चों ने देखा एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली, आधुनिक परिवहन और एयरफोर्स की मिली जानकारी। स्कूली गणवेश और आईडी कार्ड पहने बच्चों में हवाई जहाज को नजदीक से देखने का उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच प्रक्रिया, विमान संचालन और विभिन्न सेवाओं को समझते हुए कई सवाल…

Read More

बसना(जीतयादव)।पीएम श्री सेजेस (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) बसना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रवेश से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश और समय-सारिणी जारी की गई। पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए ब्लॉक स्तरीय बैठक में तय हुई समय-सारिणी, 9 मई को होगा ड्रा प्रक्रिया। बैठक सहायक विकास खंड अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर एवं प्राचार्य सुश्री गिरिजा साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह…

Read More

बसना(जीतयादव)।गुलाबी ग्राम के नाम से प्रसिद्ध नानकसागर में आयोजित NPL कप 2026 का समापन रविवार को बेहद उत्साहपूर्ण और भव्य माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरा गांव खेल के रंग में रंगा नजर आया। नानकसागर में आयोजित NPL कप में करीडोंगर बनी चैंपियन, ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन। फाइनल मैच कुड़ेकेल और करीडोंगर के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कुड़ेकेल की टीम ने 6 ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए करीडोंगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिले में आम जनता को जागरूक और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा “नवा बिहान” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हाट-बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंक और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हाट-बाजार से लेकर गांवों तक पहुंचकर पुलिस “नवा बिहान” तहत दे रही साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और हेल्पलाइन की जानकारी। “नवा बिहान” अभियान के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाइल, सोशल मीडिया सुरक्षा और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नशा…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।प्रदेशभर में तेंदूपत्ता व्यवस्था पर बड़ा संकट गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के आह्वान पर 22 अप्रैल 2026 से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल अब चौथे दिन में प्रवेश कर चुकी है। इसका असर सीधे लाखों संग्राहक परिवारों की आजीविका पर पड़ने लगा है। 14 लाख परिवारों पर संकट, 38 साल से लंबित मांगों को लेकर तेंदूपत्ता प्रबंधकों का उग्र आंदोलन। हड़ताल के चलते प्रदेश के करीब 14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार और 65 लाख से अधिक संग्राहकों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है,…

Read More