Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायगढ़। महिलाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान, शादी का भरोसा देकर किया शोषण; पूंजीपथरा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा। पुलिस के अनुसार धरमजयगढ़ क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से…
रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने लूटकांड की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। लूटकांड का खुलासा, आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चाकू बरामद। पुलिस के अनुसार 10 जून की रात जोगीडीपा क्षेत्र में दो अलग-अलग लूट की घटनाएं हुई थीं। पहली घटना में चांदमारी निवासी 27 वर्षीय युवक से आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट की, जेब से नगदी निकाली…
सरायपाली(जीतयादव)। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन रविवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। 5 जून से शुरू हुए इस शिविर में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा। समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए कबड्डी, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, गेंद संतुलन, योग एवं व्यायाम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला, रंग भराई,…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और RTO के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आरटीओ, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने दुर्घटना संभावित ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा इन स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। RTO, NHAI, PWD और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; सड़क में ब्लैक-ग्रे स्पॉट्स का निरीक्षण। यातायात पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हेलमेट, सीट बेल्ट और…
महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब सहित मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी शराब को अवैध रूप से परिवहन कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पंडरीखार रोड पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ मोटरसाइकिल भी की गई जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडरीखार रोड के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GN 9360 में शराब परिवहन कर रहे एक युवक को…
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। एनएच-53 के राफेल चौक पर पकड़े गए आरोपी, अवैध महुआ शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनएच-53 स्थित राफेल चौक के पास पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर…
बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। 20.600 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया मामला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति…
बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है। अवैध महुआ शराब विशेष अभियान के तहत बेलडीही निवासी आरोपी पकड़ा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स तथा थाना एवं चौकी स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा…
महासमुंद। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण सेवाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से Unicef के वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महासमुंद जिले का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों का निरीक्षण कर फील्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और सेवाओं की गुणवत्ता का अवलोकन किया। Unicef के वरिष्ठ पोषण विशेषज्ञों ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मातृ एवं शिशु पोषण सुधार के प्रयासों को बताया प्रभावी और सराहनीय। प्रतिनिधिमंडल में Unicef बैंकॉक की वरिष्ठ पोषण सलाहकार क्रिस्टियान रुडर्ट, यूनिसेफ इंडिया की मुख्य पोषण…
रायगढ़। जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित एक किराये के मकान में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महिला दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को भी वहां से सुरक्षित बाहर निकाला तथा आपत्तिजनक सामग्री और नगदी जब्त की है। चक्रधरनगर क्षेत्र के किराये के मकान में पुलिस की छापेमार कार्रवाई में देह व्यापार का भंडाफोड़। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में देह व्यापार की सूचना मिलने पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की…