Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने संभावित बिजली दर वृद्धि को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल और कृषि क्षेत्र से जुड़े आवश्यक संसाधनों की बढ़ती कीमतों के बाद अब बिजली बिल में भी बढ़ोतरी की संभावना आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गई है। संभावित बिजली दर वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध, किसानों और उपभोक्ताओं के हित में राहत की मांग। उन्होंने कहा कि यदि जुलाई से बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि लागू होती…
बसना(जीतयादव)।शाला प्रवेश उत्सव 2026 के तहत बच्चों को स्कूल से जोड़ने की दिशा में एक विशेष पहल की गई है। शत-प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य से शिक्षकों द्वारा तैयार गीत “चल संगी स्कूल जाबो” को व्यापक सराहना मिल रही है। गीत के माध्यम से पालकों और बच्चों को शिक्षा तथा शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। शिक्षकों ने शाला प्रवेश उत्सव 2026 के लिए तैयार किया “चल संगी स्कूल जाबो” गीत मुक्त शिक्षा का दिया संदेश। गीत एवं एल्बम को बसना विधायक संपत अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक संचालक…
सरायपाली(जीतयादव)। शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से FLN (Foundational Literacy and Numeracy) एवं नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। FLN एवं शिक्षण और नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान, उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा तथा जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में पैकिन, सिंघोड़ा, तोरेसिंहा, किसड़ी, सरायपाली और केजुवां जोन के शिक्षकों ने भाग लिया। FLN प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने के उद्देश्य से NAFIS (राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली) आधारित फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे विभिन्न थाना एवं चौकियों से चयनित 45 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में 45 पुलिस कर्मियों को मिला NAFIS का विशेष प्रशिक्षण। प्रशिक्षण के दौरान रेंज फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ राकेश नरवरे (उप पुलिस अधीक्षक) ने अपराध स्थल से प्राप्त फिंगरप्रिंट के महत्व, उनकी वैज्ञानिक जांच तथा साक्ष्य के रूप में उनकी उपयोगिता पर विस्तृत…
बागबाहरा(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में 10 माह से फरार चल रहे अंतरराज्यीय आरोपी कंभुपानी बिशोई को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। 190 किलो गांजा तस्करी और सड़क हादसे के मामले में महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2025 को थाना खल्लारी क्षेत्र के हाड़ाबंद ओवरब्रिज के पास एक कार से 190 किलोग्राम गांजा की तस्करी की जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल सवार…
पिथौरा(जीतयादव)। वन विभाग ने अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर प्रजाति की लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मामले में एक आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान पकड़ा गया लकड़ी से भरा ट्रैक्टर, आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के मार्गदर्शन, संयुक्त वनमंडलाधिकारी डिम्पी बैस के निर्देशन तथा परिक्षेत्र अधिकारी अंतरंग पाण्डेय के नेतृत्व में 13 जून को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वन अधिकारियों और…
बसना। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच जाड़ामुड़ा सहकारी समिति में खाद की उपलब्धता नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए दूर-दराज के गांवों से पहुंच रहे किसान रोजाना समिति का चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। इससे खेती-किसानी की तैयारियों पर असर पड़ने लगा है और किसानों की चिंता बढ़ गई है। जाड़ामुड़ा सहकारी समिति में खरीफ सीजन से पहले खाद नहीं मिलने पर बढ़ी चिंता, व्यवस्था सुधारने की मांग। इस मुद्दे को लेकर बसना विधानसभा के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष…
बसना(जीतयादव)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 01 स्थित एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। घर में चल रहा था अवैध शराब बनाने का कारोबार, 27 ड्रम लाहन नष्ट; महिला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसना के वार्ड नंबर 01 स्थित एक घर में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर…
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के देवघर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रकम निकालने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। फर्जी APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाई रकम, देवघर से साइबर ठग के दो आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, बलौदाबाजार निवासी महेंद्र त्रिपाठी के बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 3 लाख 74 हजार रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर…
कसडोल। ग्राम पुराना खर्वे में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। ग्रामीणों द्वारा शराब में नशीला पदार्थ या जहर मिलाकर हत्या किए जाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। संदिग्ध मौत के मामले में ग्राम पुराना खर्वे में ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव के एक संदेही व्यक्ति द्वारा अंधविश्वास और जमीन में घड़ा मिलने का लालच देकर लोगों को…