Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नुआपड़ा: विधायक जय राजू ढोलकिया से मिले योगेश कुमार बढ़ाई, सीड बॉल अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा।

    21/09/2026

    बसना: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में सरविन्द सिदार सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना।

    21/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ, प्रदेशभर में बनेंगे 6,671 बालिका शौचालय।
    रायपुर

    रायपुर: ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ, प्रदेशभर में बनेंगे 6,671 बालिका शौचालय।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मेरी बेटी–मेरा अभिमान
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ में बेटियों के सम्मान ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’, ग्रामीण विकास और रोजगार को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’, जल संरक्षण और रोजगार को गति देने के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करते हुए बेटियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना भी है। इसी उद्देश्य से अभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में 6,671 बालिका शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनकी शिक्षा में आने वाली बाधाएं कम होंगी।

    उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय सह मुक्तिधाम का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 10,027 निष्क्रिय (डिफंक्ट) बोरवेलों में रिचार्ज पिट बनाए जाएंगे, जिससे भूजल स्तर सुधारने और जल संकट कम करने में मदद मिलेगी।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो।

    उन्होंने विश्वास जताया कि ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान बेटियों के सम्मान, ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देगा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    25/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    14/08/2026

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, नारी सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती।

    08/08/2026

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    04/08/2026

    रायपुर: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न।

    03/08/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    नुआपड़ा: विधायक जय राजू ढोलकिया से मिले योगेश कुमार बढ़ाई, सीड बॉल अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा।

    21/09/2026

    बसना: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में सरविन्द सिदार सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना।

    21/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    20/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.