Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार (चाकू) लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चाकू लहराकर लोगों को डरा रहे थे आरोपी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार। पहली कार्रवाई थाना महासमुंद क्षेत्र में की गई, जहां संजय कानन गार्डन के पास एक युवक चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर भारत साहू…
महासमुंद(जीतयादव)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15.380 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख 69 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 8 लाख 19 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। ओडिशा से रायपुर ले जा रहा था गांजा, 8.19 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में गांजा…
सरायपाली(जीतयादव)। सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल नाका (NH-353) पर कार्रवाई करते हुए बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई उड़ीसा की ओर से आ रही श्याम ट्रैवल्स की बस में की गई, जिसमें एक यात्री के पास से 18.590 किलोग्राम चांदी के गहने जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 46 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। श्याम ट्रैवल्स बस में यात्री के पास मिला 18 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखाने पर जब्त। जांच के दौरान पुलिस ने बस में सवार एक संदिग्ध यात्री राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (कटक, ओडिशा) को रोका। उसके पास मौजूद…
बसना।मुड़पहार में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष रूप से शामिल हुए। उनके आगमन पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। मोक्ष कुमार प्रधान हुए शामिल, अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन से गूंजा गांव, श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़। महायज्ञ के दौरान दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरि नाम संकीर्तन में भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोल-मंजीरा, भजन-कीर्तन और जयकारों…
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार में अंग्रेजी परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.100 लीटर अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 3 लाख 5 हजार 900 रुपये की संपत्ति जब्त की है। भुरसापाली रोड पर पकड़े गए शराब ले जा रहे आरोपी, 3.05 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भुरसापाली रोड की ओर से एक स्विफ्ट कार में अवैध शराब ले जाई जा…
बसना(जीतयादव)। ग्राम जोगीदादर में इन दिनों आयोजित श्रीमद भागवत कथा में बसना विधानसभा के जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की कथा का श्रवण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उनके आगमन पर आयोजकों एवं ग्रामवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से आत्मीय स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक भव्य हो गया। श्रीमद भागवत कथा श्रवण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद। कथा स्थल पर मोक्ष कुमार प्रधान ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं…
पिथौरा(जीतयादव)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव को शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला स्तरीय संस्कार शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा विज्ञान एवं साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे के हाथों प्रदान किया गया। जिला स्तरीय संस्कार शिक्षक सम्मान 2026 से नवाजे गए, खगोल विज्ञान कार्यक्रम में छात्रों ने देखे ग्रह-नक्षत्र। प्रेमचन्द साव लंबे समय से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विषय को सरल और…
महासमुंद(जीतयादव)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 43.120 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 21 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी गांजा को ओडिशा से नागपुर ले जाने की फिराक में थे। ओडिशा से नागपुर ले जा रहे थे गांजा, कार में छिपाकर कर रहे थे तस्करी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में मादक पदार्थ परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर…
बसना(जीतयादव)। थाना बसना पुलिस ने लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई समस्त सामग्री बरामद कर ली है। यह घटना भंवरपुर से शादी समारोह से लौटते समय गढ़पटनी रोड पर हुई थी। गढ़पटनी रोड पर लूट की वारदात, चांदी की चैन, नकदी और पावर बैंक लूटने वाले दो आरोपी दबोचे। प्रार्थी राकेश सहिस (25 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 1 सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल को वह स्कूटी से शादी समारोह से लौट रहा था। इसी…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले के विभिन्न थानों में अलग-अलग प्रकरणों में जब्त कर राजसात किए गए 117 वाहनों की नीलामी पुलिस लाइन परसदा में नियमानुसार संपन्न की गई। इस कार्रवाई में वर्ष 2015 से 2024 तक की अवधि में जब्त दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल रहे, जिनसे शासन को लाखों का राजस्व प्राप्त हुआ। आबकारी और एनडीपीएस मामलों में जब्त दोपहिया-चारपहिया वाहन पुलिस लाइन परसदा में नीलामी किया गया। जानकारी के अनुसार नीलामी में कुल 108 दोपहिया और 09 चारपहिया वाहन शामिल थे। इनमें आबकारी एक्ट के 106 प्रकरण तथा एनडीपीएस एक्ट के 11 प्रकरणों में जब्त वाहन शामिल थे। ये सभी…