Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना।जमडी में इस वर्ष विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही गांव का वातावरण भक्ति और उत्साह से गूंज उठा। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और धार्मिक गीतों के साथ भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली। इसके पश्चात पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा जयंती में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य, सरपंच, पंचों के साथ गांव के गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे।…
रायपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। सरकार की कड़ी चेतावनी और अल्टीमेटम के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। रायपुर में आज NHM कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन। सरकार ने 16 सितंबर तक काम पर लौटने का अंतिम आदेश दिया था, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद 17 सितंबर को सूरजपुर जिले में 594 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इससे पहले बलौदाबाजार के 160 और कोरबा के 21 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। आज रायपुर में जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया…
छत्तीसगढ़ : श्रमिकों को दीदी ई-रिक्शा और मकान योजना में अब 1.5 लाख का अनुदान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि दीदी ई-रिक्शा योजना और श्रमिक सहायता योजना में अब श्रमिकों को 1.5 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। पहले दोनों योजनाओं में 1-1 लाख रुपये दिए जाते थे। साथ ही अब राज्य में पंजीकृत श्रमिकों का हेल्थ चेकअप मुफ्त होगा, जिसका खर्च श्रम विभाग उठाएगा। 65 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बुधवार को श्रमिकों के खातों में 65…
महासमुंद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत जिले में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों के संलग्नीकरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि राजनीतिक पहुंच और अधिकारियों से नजदीकी रखने वाले शिक्षकों को नियमों से परे रखकर मनमाना लाभ दिया जा रहा है। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल मनमाना संलग्नीकरण जारी। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शिक्षक अपने मूल शैक्षणिक कार्य से जुड़े रहें, लेकिन जिले में कई शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा विभाग पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त शिक्षकों के प्रति मेहरबान होने का आरोप है। नियमों…
देवरी : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम देवरी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं और स्टाफ को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि हमें स्वयं, अपने विद्यालय, अपने गांव और अपने देश को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। साथ…
महासमुंद। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ-साथ अन्य युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजना के अंतर्गत निर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रुपए तथा सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।…
महासमुंद : प्रधानमंत्री “PM Employment Generation Program” जल्द शुरू — क्या है योजनाएँ? महासमुंद। केंद्रीय सरकार की नई योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (Prime Minister Employment Generation Program) के अंतर्गत महासमुंद में शीघ्र ही रोजगार सृजन के कार्य शुरू होंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर देना और उद्योग-सेवा क्षेत्र में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देना। https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/ योजना की विशेषताएँ इस योजना के अंतर्गत स्व-रोजगार उपक्रम के लिए प्रारंभिक अनुदान और सहायता दी जाएगी। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां युवाओं को व्यवसाय-स्थापना व प्रबंधन से संबंधित ज्ञान मिलेगा। योजना में उद्योग व…
गढ़पटनी शाला में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ गढ़पटनी । शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में आज मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए सभी बच्चों को स्वच्छ रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर 72 विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक का कम उपयोग और खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर, कक्षाओं और आसपास की गलियों में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने नारे लगाए – “स्वच्छ विद्यालय,…
नहर में मिली लाश का खुलासा, महिला और उसके बेटे ने की थी हत्या महासमुंद। 11 सितंबर को बेमचा कापा नहर में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। मृतक की पहचान और जांच मृतक की पहचान पचेड़ा निवासी पिलेश्वर साहू के रूप में हुई। शव की हालत पहचान छिपाने के इरादे से विकृत कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साइबर सेल की जांच में पता…
NHM संविदा कर्मियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी, सरकार ने दिया 16 सितंबर तक का अल्टीमेटम रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक उनकी 10 में से एक भी मांग को लिखित रूप में पूरा नहीं किया गया है। हालांकि सरकार ने पांच मांगों पर मौखिक सहमति जरूर जताई है, लेकिन कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 16 सितंबर तक संविदा कर्मचारी काम पर नहीं लौटते, तो 16,000 पदों को शून्य मानकर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों का…