Author: Ashok Nishad

बसना (जीत यादव)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान एवं चावल के परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को राजस्व, वन, मंडी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 720 कट्टा अवैध धान और 315 क्विंटल चावल जब्त किया। जप्त सामग्री को संबंधित थानों एवं संस्थानों को विधिसम्मत सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टेमरी जांच चौकी में 315 क्विंटल चावल जब्त बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी में जांच…

Read More

बसना(जीत यादव)। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बसना क्षेत्र से 30 श्रद्धालुओं का पावन अयोध्या धाम के लिए शुभ प्रस्थान हुआ। 26 नवंबर 2025 को बसना में अध्यात्म और उत्साह से भरा दृश्य देखने को मिला, जब रामलला के दर्शन को निकल रहे श्रद्धालुओं को ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया। मुख्य कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव ने यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई यह योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शक्ति, आस्था और…

Read More

बसना (जीत यादव )। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखंड पहुंचकर मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अगहन मास के अवसर पर आयोजित इस परंपरागत कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्र भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां महालक्ष्मी के चरणों में पूजा-अर्चना की। पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण,…

Read More

बसना (जीत यादव)। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर (संकुल केंद्र जमदरहा) में संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा भारत संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया और शपथ ग्रहण कर संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा…

Read More

बसना । विकासखंड स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स की तृतीय सोपान जाँच शिविर का आयोजन 27 से 30 नवंबर तक शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछिया (पोटापारा) में किया जाएगा। इस चार दिवसीय आवासीय शिविर में विकासखंड के सभी पूर्व माध्यमिक तथा हाई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक संस्था से आवश्यक संख्या में स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को प्रशिक्षण हेतु अनिवार्य रूप से भेजा जाए। निर्देशों के अनुसार — पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से 8 स्काउट व 8 गाइड हाई स्कूलों से 12 स्काउट व…

Read More

शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया बसना। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में आज 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों और शिक्षकों द्वारा संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन से हुई, जिसमें “हम भारत के लोग…” की गूंज पूरे विद्यालय परिसर में सुनाई दी। विद्यालय के प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देश के महान संविधान को अंगीकृत किया था। यह दिन हमें संविधान के महत्व, उसकी शक्तियों और मूलभूत…

Read More

ग्रामीणों ने 10 साल से जर्जर सड़क को खुद बनाया बेहतर, प्रशासन से निराश होकर किया श्रमदान बसना(जीत यादव)। गांव और क्षेत्र के विकास का वास्तविक पैमाना सड़क व्यवस्था मानी जाती है, लेकिन आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां छोटी-छोटी जर्जर सड़कें लोगों की दैनिक परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुढ़ियारी के ग्रामीणों ने प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर स्वयं श्रमदान कर 10 साल से खराब पड़ी सड़क को चलने योग्य बना दिया है। अब ग्रामीण इस मार्ग के स्थायी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से सीधी मांग करने की तैयारी में हैं। ग्राम…

Read More

सरायपाली में मितानिन सम्मान समारोह, विधायक चातुरी नंद ने 400 से अधिक मितानिन बहनों को किया सम्मानित सरायपाली। विधायक कार्यालय सरायपाली में मितानिन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चातुरी नंद तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री त्रिवेणी चंद्राकर उपस्थित रहीं। क्षेत्र की 400 से अधिक मितानिन बहनें कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिन्हें विधायक चातुरी नंद ने साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। विधायक चातुरी नंद ने मितानिन बहनों को समाज की वास्तविक ‘सेवा दूत’ बताते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

पिथौरा में संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा नवोदय व प्रयास सैनिक अभ्यास परीक्षा आयोजित पिथौरा। संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देते हुए कक्षा छठवीं (नवोदय) तथा नवमी (प्रयास/सैनिक) की प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष अभ्यास परीक्षा का आयोजन प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में जिले भर से 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संस्कार संस्थान की डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि इस अभ्यास परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ओएमआर शीट भरने की सही तकनीक, उत्तर अंकन की प्रक्रिया तथा वास्तविक परीक्षा प्रणाली से परिचित कराना है। साथ…

Read More

बसना (जीत यादव)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 26 नवंबर को महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखंड के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखा जा रहा है। जनसंपर्क विभाग महासमुंद द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2:05 बजे ओडिशा के बरगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:45 बजे बसना क्षेत्र के बड़ेसाजापाली हेलीपेड पर उतरेंगे। हेलीपेड पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका…

Read More