Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा: स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित पिथौरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखण्ड पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा अंतर्गत पीवीटीजी ग्राम भिथिडीह और सोनासिल्ली में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 45 महिलाओं और 25 पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें खून की जांच, सिकल सेल, ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, टीबी, मुख कैंसर, स्तन…
बसना में क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे 53 पर बने बिहार-यूपी ड्राइवर ढाबा भूकेल में भोजन करने के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने ढाबा संचालक पर घटिया और दूषित खाना परोसने का आरोप लगाते हुए ढाबा सील करने की मांग की है। वहीं, फूड सेफ्टी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात लुकापारा निवासी कन्हैया कुमार चौधरी अपने छह दोस्तों के साथ ढाबे में भोजन करने पहुंचा था। इनमें से कन्हैया चौधरी, भुवन पटेल और दिनेश सिदार ने मलाई रोटी खाई, जबकि अन्य…
बसना थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी करते नाबालिग सहित दो गिरफ्तार, 9.750 किलो गांजा बरामद बसना में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बसना थाना क्षेत्र के परसकोल चौक बंसुला के पास से गांजा ले जाते हुए दो तस्करों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को परसकोल चौक बंसुला में वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की होंडा एसपी साइन बाइक से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। उनकी पहचान सागर वर्मा (23 वर्ष), पिता…
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सरायपाली महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 65 रक्तवीरों ने किया रक्तदान सरायपाली। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) के अवसर पर यूथ रेडक्रॉस सोसायटी, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सरायपाली के सदस्यों और यूथ रेडक्रॉस प्रभारी ने चलित रक्तदान वाहन में फीता काटकर किया। इस शिविर में कुल 65 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महाविद्यालय के स्टाफ…
परसवानी की मंजुला साहू ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नेशनल के लिए चयन बसना।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी मंजुला साहू (पिता–ईश्वर साहू) ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, मुंगेली में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। मंजुला ने एक भी मैच गंवाए बिना कुल 4 अंक अर्जित किए। इसी विद्यालय से खिलाड़ी प्राची तांडी और इशिका भोई ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। उनके प्रयासों से रायपुर संभाग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मुंगेली में प्रदेश के 5 संभागों से कुल 150 खिलाड़ियों…
बसना। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला साई सरायपाली में सोमवार को हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री लोकेश्वर वर्गे, शिक्षक श्री वीरेंद्र कुमार चौधरी और श्री दिलीप कुमार पटेल ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया और सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया बताई। शिक्षकों ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य सुरक्षित रह सकता है और नियमित रूप से हाथ धोने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि भोजन करने से पहले और बाद में,…
प्रदेश में 51 महतारी सदन का लोकार्पण आज, महिलाओं को मिलेगा रोजगार से जुड़ने का अवसर छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक कार्यों से जोड़ने के लिए गांव-गांव में महतारी सदन बना रही है। इसी कड़ी में पहले चरण में बने 51 महतारी सदनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को करेंगे। लोकार्पण के साथ ही रायपुर समेत 17 जिलों में बने ये सदन महिलाओं के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। प्रत्येक महतारी सदन 2507 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाया गया है। इनमें हॉल, कमरा, किचन, स्टोर और दुकान की व्यवस्था की गई है। महिलाएं अपने हुनर से…
पिथौरा। नगर पंचायत पिथौरा से लगे कर्मचारी कॉलोनी लहरौद में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पार कर दिए। मकान मालिक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। सुबह लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर ले गए नगदी, सोने का हार और टीवी; पुलिस जांच में जुटी जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी निवासी सत्यवती दुबे बीते एक महीने से अपने रिश्तेदार के यहां ठहरी हुई थीं। रविवार सुबह जब वे घर लौटीं तो मुख्य गेट और कमरे की आलमारी के ताले टूटे मिले। घर की तलाशी लेने पर आलमारी…
पिथौरा : मजदूर दलाल कार्यालय में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार पिथौरा।मजदूर दलाल के कार्यालय में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम तटबदन सिन्हा उर्फ बदन, हीरालाल यादव और घनश्याम राजपूत हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। 📌 परिजनों ने जताई हत्या की आशंकामृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया गया। शनिवार को परिजनों ने थाना परिसर के…
बसना। कैबिनेट सचिवालय एवं जल शक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रसारित स्वच्छता पखवाड़ा कैलेंडर-2025 के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अभियान का संचालन इको क्लब प्रभारी शिक्षक प्रेमचंद साव के नेतृत्व में हो रहा है। अरेकेल शाला में स्वच्छता पखवाड़ा, बच्चों ने लिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प। पखवाड़े के प्रमुख आयोजन प्रथम दिवस: विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए। द्वितीय दिवस: स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान हाथ…