बसना(जीत यादव)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, स्थानीय संघ बसना द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स तृतीय सोपान एवं निपुण जाँच शिविर का शुभारंभ बिछिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया रहे, जबकि अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शीत गुप्ता ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत बसना एवं संघ के उपाध्यक्ष मोहित पटेल, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जनपद पंचायत सभापति प्रकाश सिन्हा, बिछिया सरपंच रीना रानी गढ़तिया, उपसरपंच संतोषी सेतकुमार बंजारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष माधव साव, समिति संरक्षक दरिद्र नारायण भोई, अध्यक्ष नेत्रमणी साहू, उपाध्यक्ष कन्हैया बंजारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उद्घाटन व मार्गदर्शन
स्काउट्स व गाइड्स शिविर का उद्घाटन संघ अध्यक्ष शीत गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। शिविर संचालक गिरीश कुमार पाढ़ी ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा बताई। अध्यक्ष शीत गुप्ता ने कहा कि स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, जीवन कौशल और अनुशासन का सर्वोत्तम मंच है। मुख्य अतिथि राजेश गढ़तिया ने कहा कि विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं और ऐसे शिविर उन्हें नेतृत्व व जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उपाध्यक्ष डॉ. अरुणा अग्रवाल ने स्काउट-गाइड आंदोलन के उद्देश्य, नैतिक मूल्यों तथा स्वास्थ्य जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आजीवन सदस्य डॉ. गजानन अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का लक्ष्य युवाओं को जिम्मेदार, जागरूक एवं आदर्श नागरिक बनाना है।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
स्काउट्स व गाइड्स के उद्घाटन अवसर पर संघ अध्यक्ष शीत गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. अरुणा अग्रवाल, हाई स्कूल रसोड़ा के प्राचार्य आनंद दास, कुड़ेकेल प्राचार्य बलदेव मिश्रा, ग्राम पंचायत बिछिया सरपंच रीना रानी गढ़तिया, प्रधान पाठक रामनाथ साव, शिक्षक नरेश मिश्रा, विनोद विशाल, शुभ कुमारी बाघ, सुशील कुमार प्रधान, अभिषेक कर, सेतकुमार बंजारा, जलंधर प्रधान, सीडी बघेल, शुकदेव दास वैष्णव, डॉ. गजानन अग्रवाल, वासुदेव विशाल, संघ के विकासखंड सचिव विवेकानंद दास, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह साव, सहसचिव गजानंद भोई, सह-कोषाध्यक्ष वारिश कुमार, जिला प्रतिनिधि स्काउट गिरीश गजेन्द्र, प्रेमचंद साव, गजेन्द्र नायक, रोहित शर्मा, हीराधर साव, लक्ष्मण पटेल, डिजेन्द्र कुर्रे, रेखराम पटेल, टेकलाल पटेल, जयदेव साहू, अन्नपूर्णा बुड़ेक, सुकमोती चौहान, सविता सुमन, नीलम कुमार, बागेश्वरी धृतलहरे, पुरंदर डड़सेना, सालिकराम टंडन सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स-गाइड्स, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शिविर में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा
स्काउट्स व गाइड्स चार दिवसीय शिविर (27 से 30 नवंबर) में स्काउट आंदोलन का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, बी.पी. सिक्स, प्राथमिक उपचार, कम्पास-दिशा ज्ञान, पायनियरिंग, गांठें, स्ट्रेचर निर्माण, सिग्नैलिंग, अनुशासन, गैजेट्स निर्माण, स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।







