बसना (जीत यादव)। ग्राम पंचायत जमदरहा में सोमवार को मितानिन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना कर मितानिन बहनों को शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत सदस्य प्रितम सिंह सिदार, उपसरपंच बेनुधर बरिहा, ब्लॉक समन्वयक बसना श्रीमती प्रेमकुमारी बारिक, मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती प्रीति चतुर्वेदी, तथा श्रीमती निरुपमा दीप उपस्थित रहीं और सभी मितानिन बहनों का उत्साहवर्धन किया।
मितानिन बहनों का सम्मान
ग्राम पंचायत जमदरहा की ओर से मितानिन बहनों को साड़ी एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली मितानिनों में प्रमुख रूप से —
कुमारी गीतांजली चंद्राकर (जमदरहा)
श्रीमती रूखमणी बरिहा (भालूकोना)
गायत्री सिदार
रमुला यादव (जमनीडीह)

साथ ही मितानिन दिवस कार्यक्रम में पद्ममा ठाकुर (रोजगार सहायक), रथराम यादव (सचिव), संतलाल भारद्वाज, प्रीतम कुमार चतुर्वेदी (सरपंच, जमदरहा), मनोज चौहान, सुरेंद्र चौहान, तथा संकुल समन्वयक श्री डिजेन्द्र कुमार कुर्रे सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हायर सेकेंडरी स्कूल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम संचालन एवं शुभकामनाएँ
मितानिन दिवस कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर सिंह सिदार, प्रधान पाठक द्वारा किया गया।
वहीं स्वास्थ्य विभाग बसना के बीएमओ डॉ. नारायण साहू ने भी मितानिन दिवस पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ भेजीं।
ग्राम पंचायत में आयोजित मितानिन दिवस कार्यक्रम मितानिन बहनों के सेवा कार्य, समर्पण और ग्रामीण स्वास्थ्य में उनके योगदान को सम्मान देने का एक प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ।





