सरायपाली(जीत यादव)। रेनसिन कान कराठे छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, मुंगेली में 22 व 23 नवंबर को आयोजित खेलो छत्तीसगढ़ यूथ गेम्स कराते चैंपियनशिप में महासमुंद जिले के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।महासमुंद जिले से सरायपाली ब्लॉक के इंटरनेशनल सोतोकान कराठे–डू ऑर्गनाइजेशन की टीम ने कोच त्रिलोचन पटेल के नेतृत्व में भाग लिया।
कु. साधना साहू (केंदुढार)
मुस्कान अजय (बालसी)
हेमलता साहू (पतेरापाली)
कराठे के उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिला का गौरव बढ़ाया।
काता स्पर्धा में भी प्रदर्शन शानदार
काता प्रतियोगिता में—
साधना साहू ने गोल्ड मेडल,
मुस्कान अजय ने सिल्वर मेडल,
हेमलता साहू ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
खिलाड़ियों को मिली बधाई
इन सभी खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर
प्रदेश अध्यक्ष सेंसई भोजराज साहू,
सीनियर कराते कोच देवनारायण बरिहा,
संगठन संरक्षक सुंदरलाल डडसेना,
कोच अनिता बरीहा,
टिकु बाई राठिया,
तथा जिले के कराठे खिलाड़ियों व संगठन पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।




काता स्पर्धा में भी प्रदर्शन शानदार
