सरायपाली (जीत यादव)।उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड सरायपाली में जोन स्तरीय समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सरायपाली में संपन्न हुई, जिसमें विकासखंड के स्वयंसेवी शिक्षकों ने भाग लिया।
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बैठक में जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर, विकासखंड परियोजना अधिकारी देवनारायण दीवान, और नोडल उल्लास अधिकारी जगदीश नेताम द्वारा कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा की गई। वहीं मास्टर ट्रेनर्स कैलाशचंद्र पटेल, श्रीमती ज्योति प्रधान एवं श्रीमती शीला विश्वास ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कई संकुलों के शिक्षक हुए शामिल
इस जोन स्तरीय समीक्षा प्रशिक्षण में निम्न संकुल केंद्रों के स्वयंसेवी शिक्षक शामिल हुए—
कन्या सरायपाली, मंदिर सरायपाली, बालसी, केन्दुढार, कनकेवा, केना, झिलमिला, बोन्दा एवं बैदपाली।
परीक्षा के सफल आयोजन के निर्देश
जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चंद्राकर ने सभी स्वयंसेवी शिक्षकों को
GPS कैमरा से फोटो लेकर समूह में साझा करने,
तथा 7 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने
के निर्देश दिए।
बैठक में प्रशिक्षार्थियों को उल्लास शपथ भी दिलाई गई।
नियम और दायित्वों की जानकारी
विकासखंड परियोजना अधिकारी देवनारायण दीवान ने स्वयंसेवी शिक्षकों को कार्यक्रम से जुड़े नियमों, दायित्वों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुशासित रूप से कार्य करने की अपील की।






