Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद डाइट में स्वच्छता शपथ 23 को पौधरोपण और 24 को वाद-विवाद प्रतियोगिता महासमुंद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई और गली-मोहल्लों में साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक करने की अपील की। डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश सहित पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। स्वच्छता केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिसे हमें जिम्मेदारी से अपनाना चाहिए। सहायक प्राचार्य अरुण प्रधान…
बसना। बसना पुलिस ने बसना–जगदीशपुर मार्ग पर ग्राम खेमड़ा के पास एक स्कूटी सवार को पकड़कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम खेमड़ा के पास निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद स्कूटी क्रमांक CG 04 OK 2036 पर सवार भागीरथी उर्फ मिथुन कोसरिया (35 वर्ष), पिता बसंत कोसरिया, निवासी सावित्रीपुर को रोककर तलाशी ली गई। बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार। जांच के दौरान स्कूटी से 50…
गढ़पटनी। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में तिमाही परीक्षा का शुभारंभ 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार को विधिवत् हुआ। कक्षा पहली से पाँचवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। विशेष बात यह रही कि परीक्षा के प्रथम ही दिन विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल बना। तिमाही परीक्षा को लेकर विद्यालय में आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार तथा शिक्षक लगन नाग एवं शिक्षिका खीरवंती भोई ने मिलकर उत्कृष्ट व्यवस्था की। प्रत्येक कक्षा में समय…
बसना : खोकसा हाई स्कूल में 21 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण बसना। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल खोकसा में कक्षा 9वीं की 21 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख पी.एन. ठाकुर एवं ग्राम पंचायत खोकसा के सरपंच बाबूलाल दीवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखी। सरपंच बाबूलाल दीवान ने कहा कि “दूरस्थ अंचल की छात्राओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इससे उनकी शिक्षा की राह आसान होगी।” वहीं प्राचार्य ठाकुर ने…
स्वच्छता पखवाड़ा का चौथा दिवस : गढ़पटनी स्कूल में सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण गढ़पटनी ।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के चौथे दिवस पर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर आकर्षक “सेल्फी प्वाइंट” बनाया गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। रंग-बिरंगे पोस्टर, स्लोगन और सजावट से सजे इस प्वाइंट पर बच्चों व अभिभावकों ने तस्वीरें खिंचवाते हुए स्वच्छता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा से हुई। प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने अपने संबोधन में स्वच्छता को स्वास्थ्य और जिम्मेदार नागरिकता से…
महासमुंद। जिले में महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक करने हेतु “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” बिरकोनी में आयोजित किया गया। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर के मार्गदर्शन में, 18 सितंबर को कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोनी में विशेष “नारी आरोग्य उत्सव” आयोजित किया गया। “स्वस्थ नारी, सशक्त…
जशपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला: बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर खुद फांसी लगाई जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी जोड़े की लाश मिली। युवक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के नीचे पाया गया। क्या है पूरा मामला? घटना कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र की है। युवक की पहचान चूड़ा मणि पैंकरा (24), निवासी टांगर गांव और युवती की पहचान संदीला पैंकरा (24), निवासी माटीपहाड़छर्रा के रूप में हुई। दोनों 16 सितंबर की रात से…
महासमुंद में कलेक्टर ने सुपोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, पोषण माह के तहत चलाया जाएगा अभियान महासमुंद। सेवा पखवाड़ा, रजत जयंती वर्ष एवं पोषण माह के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर से सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर आमजनों को सुपोषण और संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। छत्तीसगढ़ विज़न न्यूज़ इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जटवार, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों…
भगतदेवरी। ग्राम सलडीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण और परिवार की मजबूती को बढ़ावा देना था। पूरे क्षेत्र में इसे लेकर उत्साह का वातावरण रहा। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य भारती छोटू अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि भारती छोटू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला ही परिवार की धुरी है। यदि महिला स्वस्थ है तो पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र स्वस्थ एवं सशक्त रहेगा। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी…
बसना में आयोजित सेवा पखवाड़ा रक्तदान अमृत महोत्सव में प्रदेशभर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में बसना के पंडित जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बीएससी के छात्र केवल दास दीवान ने भी पहली बार रक्तदान कर समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए केवल दास दीवान ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पहली बार रक्तदान करने पर उन्हें बेहद सुखद और आत्मसंतोषजनक अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि रक्तदान के लिए उन्हें उनके पिताजी सेवक दास दीवान से…