Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
ग्राम जर्रा की आदिवासी महिला का बहिष्कार मामला सुलझा पीड़िता ने लगाई थी न्याय की गुहार पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरसिंगपुर अंतर्गत ग्राम जर्रा की आदिवासी महिला सेमबाई सिदार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया था। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी आशुतोष सिंह को लिखित शिकायत दी थी और सरपंच नवलीन मांझी पर गंभीर आरोप लगाए थे। 51 हजार का जुर्माना और राशन-पानी बंद पीड़िता का कहना था कि उनके ससुर के घर पर हुई जांच में शराब की कुछ मात्रा मिली थी। इसका बदला उनसे लिया गया और उन पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया…
आदर्श महाविद्यालय लोहराकोट में रजत महोत्सव पर रंगारंग आयोजन पिथौरा । शासकीय आदर्श महाविद्यालय लोहराकोट में 5 से 12 सितंबर तक छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रैली, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पी.एस. ठाकुर ने विद्यार्थियों को राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा की जानकारी दी। 10 सितंबर को आयोजित मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे…
महासमुंद। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट और खेल एवं युवा विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सांसद रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।बैठक में अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पंजीयन पर जोर दिया गया। पंजीयन की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो 20 सितंबर तक चलेगी। सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों में खेल भावना और प्रतिभा को मिलेगा मंच। कलेक्टर सभाकक्ष में हुई बैठक में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, मनोज कुमार धृतलहरे, रेखराज शर्मा, धमतरी और गरियाबंद के…
पिथौरा पुलिस ने 11.7 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपी पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.7 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब ₹5200 आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पिथौरा पुलिस टीम ने पिथौरा-बागबाहरा रोड पर ग्राम जंघोरा स्थित रामदर्शन स्कूल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक होंडा बाइक (क्रमांक सीजी 06 जीडी 7158) से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में…
सरायपाली। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चातुरी डिग्री लाल नंद थीं। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अनुभव साझा किए।प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने महाविद्यालय की उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर वर्तमान कहीं न कहीं अपने अतीत से जुड़ा होता है। कृषि में ‘धान का कटोरा’ कहलाने वाला छत्तीसगढ़ आज जैविक खेती और खाद्य प्रसंस्करण की ओर अग्रसर है। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह कॉलेज : पूर्व…
पिथौरा । पिथौरा के विदेशी शराब दुकान में गुरुवार रात मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने दुकान के कर्मचारियों से हाथापाई करते हुए शराब की बोतलें, सीसीटीवी कैमरे और मॉनिटर को तोड़ दिया। घटना में करीब 19 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी शराब दुकान पिथौरा के सेल्समेन करण सोनटके (25 वर्ष) निवासी ग्राम नवापारा झलप ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वह अपने सहकर्मी गनपत मारकंडेय और सुनील बंजारे के साथ दुकान में शराब बेच रहा था। रात करीब…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शनिवार को औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्राकर, जिला श्रम अधिकारी डीएन पात्र एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। इस अवसर पर उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। बिरकोनी में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. दुर्गाशंकर चंद्राकर (एमबीबीएस), डॉ. शशि शर्मा (पीएचसी बिरकोनी), लेब टेक्नीशियन…
हाई स्कूल मोहगांव में 35 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल महासमुंद। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को हाई स्कूल मोहगांव में कक्षा नवमी की 35 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएँ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक छात्राएँ विद्यालय की दूरी और परिवहन की समस्या से जूझती…
पिथौरा। विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में शिक्षा का स्तर लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है। विद्यालय की कक्षा पांचवीं में दर्ज 61 विद्यार्थियों ने आगामी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।पिछले दो वर्षों में विद्यालय से 33 विद्यार्थी नवोदय विद्यालय, 2 विद्यार्थी सैनिक स्कूल तथा 3 विद्यार्थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयनित हो चुके हैं। इस प्रकार कुल 38 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। मोहगांव में नवाचार, शिक्षक समर्पण और विद्यार्थियों की उपलब्धियों से विद्यालय बन रहा क्षेत्र में प्रेरणा का…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में हुए चार हत्याओं के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ठुसेकेला के राजीव नगर में पड़ोसी लकेश्वर पटेल और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर अपने पड़ोसी बुधराम उरांव (40), उनकी पत्नी सोहद्रा उरांव (36) और दोनों बच्चों अरविंद (13) व शिवांगी (6) की हत्या कर दी। हत्या के बाद चारों शवों को घसीटकर बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। खरसिया थाना क्षेत्र में हुए चार हत्याओं के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लकेश्वर पटेल को अपनी पत्नी से अफेयर के…