सराईपाली(जीत यादव)।कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित चक्र पूजा महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन 2025 ग्राम केदुवां शाखा सभा बोंदा में 25 से 27 नवंबर तक भव्य रूप से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
चक्र पूजा महोत्सव का आगाज़ 25 नवंबर को भव्य कलश यात्रा से हुआ। इसमें केदुवां सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में माताएं–बहनें और समाजजन शामिल हुए। 26 नवंबर को आमसभा एवं अतिथि सत्कार समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, अध्यक्ष माटीकला बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, एवं अति विशिष्ट अतिथि विधायक सरायपाली श्रीमती चातुरी नंद उपस्थित रहीं।

विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य उषा तेजराम पटेल, जप अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, तेजराम पटेल, पूर्व जिला सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडेय, सरपंच केंदुआ आनंद बेहरा, प्रमोद सागर, सुरोतीलाल, प्रमोद पटेल, इकबाल खान एवं उपसरपंच सांकरा श्रीमती मिथिला राणा शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल के अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ राणा ने की।
सम्मान समारोह एवं सेवा कार्य
चक्र पूजा महोत्सव आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया।सम्मानित विद्यार्थियों में — तानिया पांडे, राजेंद्र राणा, हस्तिना राणा, दीक्षा, दीपिका, गुलशन, कौशल्या सहित कुल 9 छात्र-छात्रियाँ शामिल रहे।

सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु शंकरलाल राणा, विजय पांडे, हितेंद्र पांडे, सुरेश राणा, अशोक राणा, चंद्रशेखर पांडे, गोवर्धन राणा, देवार्चन राणा, कैलाश राणा का विशेष सम्मान किया गया।समाज के हितग्राहियों को 10 इलेक्ट्रॉनिक चक्के वितरित किए गए।सेवा कार्यों में शुभा नर्सिंग होम सरायपाली द्वारा 178 मरीजों की स्वास्थ्य जांच, 55 लोगों को दंत चिकित्सा, त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर द्वारा 173 मरीजों की नेत्र जांच और 23 समाजबंधुओं द्वारा रक्तदान किया गया।
धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन
इस अवसर पर कुराल पुराण का गायन किया गया। प्रतिवेदन वाचन लक्ष्मीनारायण पांडे द्वारा प्रस्तुत किया गया।रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि शंभूनाथ चक्रवर्ती ने समाज की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया, वहीं विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने कुम्हार समाज की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ₹5,00,000 की सहायता की घोषणा की।
सक्रिय सहयोग
चक्र पूजा महोत्सव आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल राणा, सुभाष चंद्र राणा, तीरथराम राणा, भोलाराम राणा, श्रवण कुमार राणा, पुरुषोत्तम पांडे, केदारनाथ राणा, क्षीरसागर राणा, धर्मप्रसाद राणा, गजानंद पांडे, नंदलाल राणा, राजेंद्र राणा, नारायण राणा सहित कई समाजजन सक्रिय रूप से जुड़े रहे। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों की सहभागिता कार्यक्रम की विशेषता रही।कार्यक्रम संचालन क्षीरसागर राणा, हितेंद्र पांडे एवं सुशांत राणा द्वारा किया गया।पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी अशोक कुमार राणा ने प्रदान की।अंत में अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ राणा ने सभी समाजबंधुओं, अतिथियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव की भावना बनाए रखने का आग्रह किया।






