Author: Ashok Nishad

सारंगढ़ में उफनते नाले में कार बह गई तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान  सारंगढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी क्रम में सारंगढ़ में एक भयानक घटना सामने आई, जब उफनते नाले को पार कर रही कार बह गई। सौभाग्य से कार सवार तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना में पता चला है कि तीनों लोग बरमकेला से ओडिशा जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें बार-बार नाला पार न करने की…

Read More

रायगढ़। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर पतरापाली के जिंदल कोयला गेट के सामने एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार मां और बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी ट्रेलर के अगले चक्के में फंस गई। हालांकि, महिला और उसका चार वर्षीय बेटा सही समय पर वाहन से दूर छिटक गए, जिससे कोई बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया। हादसे का विवरण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंपा पटेल (30 वर्ष) निवासी बघनपुर अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रोजाना की तरह आशा द होप क्लीनिक में बच्चे का उपचार कराने…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को इतिहास रचते हुए पहली बार एक साथ 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण पूना नार और लोन वर्राटू अभियान के तहत हुआ है। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 8 लाख के इनामी बामन मड़काम ने किया सरेंडर सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम 8 लाख का इनामी नक्सली बामन मड़काम है। वह बीते एक दशक से अधिक समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था और 6 से…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान की जनसुनवाई अब नहीं होगी। यह जनसुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित थी, लेकिन ग्रामीणों के लगातार विरोध और विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव के बाद कलेक्टर ने मंगलवार को आदेश जारी कर इसे स्थगित कर दिया। चूना पत्थर खदान की जनसुनवाई स्थगित, ग्रामीणों के विरोध के बाद कलेक्टर का फैसला। मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राम लालाधुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा सरसरा और धौराभाठा में खदान प्रस्तावित की थी। कंपनी को 200.902 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिवर्ष 36.54 लाख टन चूना पत्थर खनन की पर्यावरणीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी।…

Read More

सरायपाली महाविद्यालय में NSS पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सरायपाली। स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी यू.के. बरिहा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर यदि स्वयंसेवक उनके बताए मार्ग पर चलें तो वे निश्चित रूप से अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” और राष्ट्रीय सेवा योजना…

Read More

बसना। स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेड रिबन क्लब और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ. संपत  अग्रवाल ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि “रक्तदान महादान “है। यह एक निस्वार्थ कार्य है जो जरूरतमंद को जीवनदान देने की क्षमता रखता है।” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि…

Read More

स्वच्छता पखवाड़ा में बच्चों ने सीखी हाथ धुलाई की आदत बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में आज 24 सितम्बर को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व समझाया गया। कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को बारी-बारी से हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया। शिक्षक लगन नाग और खीरवंती भोई ने बच्चों को खाने से पहले और शौचालय उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने के सही तरीके सिखाए। प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार सहित सभी शिक्षकों ने समझाया कि स्वच्छ हाथ स्वस्थ जीवन की…

Read More

बसना। कुड़ेकेल नाला टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इस रास्ते से कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को बसना आने-जाने में खासा कष्ट उठाना पड़ रहा है। कुड़ेकेल नाला के विषय में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया । पूर्व सरपंच श्रीमती विनिता सिदार, पूर्व उपसरपंच श्री लक्ष्मीकांत सागर सहित ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुड़ेकेल…

Read More

बागबाहरा: खांडादरहा स्कूल की छत का स्लैब गिरा, ग्रामीणों ने की नया भवन बनाने की मांग महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के खांडादरहा प्राथमिक विद्यालय में बीते रात बड़ा हादसा टल गया। कक्षा चौथी के कमरे की छत का स्लैब अचानक टूटकर गिर गया। सौभाग्य से घटना रात में हुई, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बताया जा रहा है कि यह भवन करीब 35 साल पुराना है और लंबे समय से जर्जर हालत में था। वर्तमान में विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक 32 बच्चे अध्ययनरत हैं। घटना की जानकारी लगते ही मंगलवार सुबह पालक और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।…

Read More

बसना: अग्रसेन जयंती पर भव्य मशाल जुलूस और बाइक रैली, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल हुए शामिल बसना। अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर नगर में समरसता, सद्भावना और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य मशाल जुलूस और बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य मशाल जुलूस से हुई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं मशाल थामकर नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक और…

Read More