बसना (जीत यादव)। बसना ब्लॉक के ग्राम बरगांव में परंपरागत आस्था और श्रद्धा के साथ महालक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। गाँव के मुख्य मार्ग और गलियों को फूलों, रंगोली और आकर्षक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से ही महिलाएँ, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालु पूजा में शामिल होने के लिए एकत्रित होने लगे।पूजा विधि का संचालन पुजारियों द्वारा शास्त्रीय विधि-विधान के साथ किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से हल्दी, कुंकुम, पुष्प और दीप अर्पित कर देवी महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। मंगल गीत, देवी भजन और सामूहिक आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने उत्सव में भाग लिया।महालक्ष्मी पूजा आयोजन में स्थानीय युवाओं ने व्यवस्था, सुरक्षा और साफ-सफाई की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई, जबकि महिलाओं ने प्रसाद और भोग की पूरी तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया।

महालक्ष्मी पूजा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें भक्ति गीत, पाला, संकीर्तन, नृत्य और समूह प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। इन प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।ग्राम बरगांव में आयोजित महालक्ष्मी पूजा न केवल एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि गाँव की एकता, समरसता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना।

महालक्ष्मी पूजा आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से चक्रधर, संदीप, आदित्य, जीत, सुदाम, मंगलदास, सत्यनारायण, भूपेंद्र, कैलाश, मिलिंद, आकाश, निर्मल, युधिष्ठिर, रघुनाथ, निकी, उमेश, जितेंद्र, नुमू, आशीष, अरुण, ऋतिक, दिनेश, मनोहर, अखिलेश, प्रदीप, संतालाल, मोहन, सोहन, बिहारी, प्रताप, सुनील, टिकू, प्यारी, सहदेव, हितेश, मोटू, दिर्योधन, रवि, कुलदीप, मनीष, नरेश, गजेंद्र, अमीन, योगेश, सौरभ, जगदीश, गणेश, मनोज, डिग्री, विश्वामित्र, पद्मलोचन, सुरेश, अक्षय, आनंद, राजेश, अनिल, विवेक, तीर्थो, महेश तथा समस्त महिला समिति एवं सभी ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




