महासमुंद। खल्लारी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक द्वारिकाधीश यादव को महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी हैं।
द्वारिकाधीश यादव का राजनीतिक अनुभव बेहद समृद्ध रहा है। वे दो बार जनपद उपाध्यक्ष, दो बार विधायक, और एक बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबा अनुभव कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा लाभदायक रहा है।कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन को मजबूत करने में यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। संगठनात्मक पकड़, जनसंपर्क और जमीनी स्तर की समझ के कारण क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने बधाई देते हुए कहा कि “द्वारिकाधीश यादव को जिले की कमान मिलना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता निश्चित ही पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।” पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महासमुंद जिले में कांग्रेस और अधिक संगठित रूप में उभरेगी तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों में मजबूती आएगी।




