Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मेढ़हापाली में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स तथा जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों की पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम…
भाटापारा। देर रात रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में अचानक बढ़ी पुलिस की मौजूदगी ने यात्रियों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कई स्थानों पर सघन जांच की। भाटापारा, हथबंद और निपनिया रेलवे स्टेशनों पर देर रात सघन जांच, यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 4 और 5 जून 2026 की दरमियानी रात पुलिस की अलग-अलग…
महासमुंद। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच खाद, बीज और सिंचाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए किसान कांग्रेस सड़क पर उतर आई। किसानों के अधिकारों और मांगों को लेकर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। किसान कांग्रेस के नेतृत्व में सृष्टि ध्रुव और मोहित ध्रुव ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को…
बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। विशेष अभियान के तहत अवैध महुआ शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बसना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक…
रायगढ़। पुसौर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई सामग्री भी बरामद कर ली है। शॉ मिल से मशीनरी पार्ट्स चोरी होने के बाद व्यवसायी परेशान था, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। CCTV की मदद से पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 14 हजार रुपये मूल्य की चोरी गई पुल्ली बरामद की। जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली निवासी पितबासो साव द्वारा संचालित बजरंग शॉ मिल में मशीनों के लिए खरीदी गई दो नई पुल्ली मशीन के पास सुरक्षित रखी गई थीं।…
बसना(जीतयादव)। शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांवों तक पहुंच रहा है और लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार के तहत ग्राम सिंघनपुर में लगाए गए समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में प्रशासन पहुंचा गांव, हितग्राहियों को मिला समस्याओं का समाधान। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत बसना विकासखंड के सिंघनपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…
महासमुंद। खरीफ सीजन से पहले खाद, बीज और सिंचाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए किसान कांग्रेस सड़क पर उतर आई। किसानों के अधिकारों और मांगों को लेकर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। खाद, बीज और बिजली संकट को लेकर किसान कांग्रेस ने उठाई आवाज, मोक्ष कुमार प्रधान बोले— किसानों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं। प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं…
बसना(जीतयादव)। ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए बनाई गई सरकारी नल-जल योजना को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भंवरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साइबर टीम की सक्रियता से चोरी की इस वारदात का खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। भंवरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नल-जल योजना में हुई चोरी का खुलासा, 8 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे। पुलिस के अनुसार, ग्राम ललितपुर में नल-जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण और पाइप फिटिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान 8 और 9 मई 2026 की…
बसना(जीतयादव)। एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी चंद घंटों में सुलझा ली। जांच में सामने आया कि त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते दो दोस्तों के बीच दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे की हत्या कर दी। भंवरपुर क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी वेद प्रकाश पटेल गिरफ्तार, मोबाइल और अन्य साक्ष्य बरामद। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को चौकी भंवरपुर को सूचना मिली कि मोंगरे भोई (30 वर्ष) निवासी झालउड़ेला का शव गांव के एक बाड़ी में बोर…
बसना(जीतयादव)। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल के विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की इच्छा से भारत सरकार के iGOT कर्मयोगी डिजिटल शिक्षण मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने शिक्षार्थियों की सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, विकासखंड और जिले का गौरव बढ़ाया है। iGOT कर्मयोगी में अरेकेल विद्यालय के विज्ञान शिक्षक की उपलब्धि से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर। मई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों की सूची जून माह के प्रथम दिवस जारी की गई। इस सूची में प्रथम स्थान राधेश्याम दीवान, द्वितीय स्थान प्रेमचन्द साव…