Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: भंवरपुर में सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 270 आवेदनों में 120 का मौके पर निराकरण।

    03/10/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में 3 से 5 अक्टूबर तक प्रांतीय विज्ञान मेला, 400 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा।

    03/10/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने लिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प।

    03/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: भंवरपुर में सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 270 आवेदनों में 120 का मौके पर निराकरण।
    बसना

    बसना: भंवरपुर में सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 270 आवेदनों में 120 का मौके पर निराकरण।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad03/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    भंवरपुर सेवा सेतु शिविर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद विद्यालय भंवरपुर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित कुल 270 आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से 120 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष 150 आवेदनों को संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजा गया।

    भंवरपुर में 26 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, 150 आवेदन संबंधित विभागों को भेजे गए।

    शिविर का निरीक्षण राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, एसडीएम हरिशंकर पैकरा और जनपद सीईओ पीयूष सिंह ठाकुर ने किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

    इस दौरान किसानों ने एग्रीटेक पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता के अनुसार समस्याओं का परीक्षण कर तत्काल आवश्यक सुधार और कार्रवाई के निर्देश दिए।

    शिविर में अजगरखार, बाराडोली, बरतीयाभांठा, भैसाखुरी, बिजराभांठा, चनाट, चिपरीकोना, धनापाली, कुम्हारी और रंगमटिया सहित 26 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। पात्र हितग्राहियों को आरसेटी प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न दस्तावेजों का वितरण भी किया गया।

    राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने कहा कि जन-जन की सेवा, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुख-दुःख में भागीदारी ही सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। एसडीएम हरिशंकर पैकरा ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    जनपद सीईओ पीयूष सिंह ठाकुर ने बताया कि अगला सेवा सेतु शिविर 3 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद विद्यालय भूकेल में आयोजित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवकी दीवान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डिलेश्वरी निराला, मंडल अध्यक्ष भंवरपुर डेविड चौधरी, मिलाप निराला, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मधु खुट्टे, मंडल उपाध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, सरपंचगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजन की गरिमामयी उपस्थिति भंवरपुर में रही।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में 3 से 5 अक्टूबर तक प्रांतीय विज्ञान मेला, 400 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा।

    03/10/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने लिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प।

    03/10/2026

    बसना: जमड़ी में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल।

    03/10/2026

    बसना: शिक्षकों की कमी पर NH-53 में चक्काजाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया समर्थन।

    01/10/2026

    बसना: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर चक्काजाम, NH-53 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

    30/09/2026

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में 3 से 5 अक्टूबर तक प्रांतीय विज्ञान मेला, 400 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने लिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जमड़ी में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: जमड़ी में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल।

    03/10/2026

    बसना: भंवरपुर में सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 270 आवेदनों में 120 का मौके पर निराकरण।

    03/10/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में 3 से 5 अक्टूबर तक प्रांतीय विज्ञान मेला, 400 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा।

    03/10/2026

    बसना: गढ़पटनी स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने लिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प।

    03/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.