Author: Ashok Nishad

महासमुंद। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बिरकोनी में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 14 वर्षीय किशोरियों के लिए सर्वाइकल  कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य किशोरियों को समय रहते सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना तथा अभिभावकों में इस टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। केंद्र सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीकाकरण अभियान देशभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। बिरकोनी में 13 से 18 जुलाई तक चलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का विशेष अभियान,…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला केन्दूढार में शिक्षिका अनुपमा रविंद्र कुमार नायक के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और बच्चों ने शिक्षिका का जन्मदिन मनाते हुए स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला केन्दूढार में विद्यार्थियों को परोसा गया विशेष भोज, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अशोक कुमार साहू मुख्य अतिथि, संकुल समन्वयक प्रदीप सिंह अध्यक्ष तथा प्रधान पाठक सौभाग्य भोई,…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.5 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ओम अस्पताल के पास आम लोगों को डरा रहा था आरोपी, पुलिस ने 11.5 इंच का धारदार चाकू किया जब्त। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि ओम अस्पताल, सरायपाली के पास एक युवक आम रास्ते पर…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पठियापाली के तालाब की मेड़ पर संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹8,050 नगद, 52 पत्ती ताश और चार मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹88,050 आंका गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पठियापाली में तालाब की मेड़ पर चल रहे काट-पत्ती जुआ का भंडाफोड़, नगदी, चार मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डी बरामद। पुलिस के अनुसार 12…

Read More

रायगढ़। रायगढ़ महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। महिला थाना और सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दर्ज किया मामला। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली…

Read More

रायगढ़। पुसौर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (एनएच-53) पर युवक से मारपीट कर मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूटने वाले तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली है। पुसौर पुलिस ने युवक से लूटा गया मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड व दस्तावेज बरामद किए, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त। पुलिस के अनुसार ग्राम…

Read More

रायगढ़। धरमजयगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम उदउदा में संचालित काट-पत्ती जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, ताश की गड्डी, जुआ सामग्री और आठ दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। धरमजयगढ़ में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के साथ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत भी हुई कार्रवाई। पुलिस के अनुसार रविवार शाम मुखबिर से…

Read More

बसना(जीतयादव)। संकुल केंद्र बाराडोली में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला धनापाली के प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार साहू के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके लगभग चार दशक के शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। बाराडोली संकुल में सेवानिवृत्ति पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार साहू रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत बाराडोली के सरपंच…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डिगेपुर  स्थित धान उपार्जन केंद्र (सोसायटी) में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई में डायल-112 टीम की त्वरित सूचना और सक्रियता महत्वपूर्ण रही। डिगेपुर धान उपार्जन केंद्र का पिथौरा पुलिस ने 78 हजार रुपये से अधिक का चोरी गया सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार लोचन पटेल ने 11 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बरेकेल के…

Read More

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों से केबल वायर चोरी की लगातार तीन वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर सीरियल केबल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी का सामान कबाड़ में बेचने से पहले दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 250 फीट पीवीसी केबल वायर और लगभग 1.5 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया गया है। सबमर्सिबल पंपों से केबल वायर चोरी करने वाला शातिर आरोपी दबोचा गया, 250 फीट केबल और तांबे का तार बरामद।…

Read More