Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बागबाहरा»कोमाखान: लकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी से किया मुकाबला।
    बागबाहरा

    कोमाखान: लकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी से किया मुकाबला।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad04/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    कोमाखान जंगल तेंदुआ हमला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    कोमाखान। कोमाखान सर्किल के कारीपाट पहाड़ जंगल में शनिवार सुबह लकड़ी बीनने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद पंडरीपानी निवासी लक्ष्मीचंद यादव ने हिम्मत नहीं हारी और हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी से तेंदुए का सामना किया। ग्रामीण के लगातार बचाव करने और कुल्हाड़ी चलाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में लक्ष्मीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विषय सूची

    Toggle
    • कोमाखान के कारीपाट जंगल में दो बार झपटा तेंदुआ, लक्ष्मीचंद यादव ने हिम्मत दिखाकर किया बचाव; ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की।
    • ग्रामीणों ने गश्त और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की
    कोमाखान के कारीपाट जंगल में दो बार झपटा तेंदुआ, लक्ष्मीचंद यादव ने हिम्मत दिखाकर किया बचाव; ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की।

    जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे भलेसर बीट के कक्ष क्रमांक 109 में हुई। लक्ष्मीचंद जंगल में लकड़ी एकत्र कर रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। उन्होंने तत्काल कुल्हाड़ी से अपना बचाव किया, जिसके बाद तेंदुआ कुछ पीछे हटा। हालांकि कुछ देर बाद उसने दोबारा हमला किया। इस बार भी लक्ष्मीचंद ने कुल्हाड़ी से मुकाबला किया, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।

    हमले में ग्रामीण के शरीर पर पंजों के पांच गहरे घाव और कई खरोंचें आई हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कोमाखान वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर दुलार सिंह सिन्हा ने बताया कि घटना कारीपाट पहाड़ के जंगल में हुई है। वन विभाग की ओर से घायल ग्रामीण को ₹1,000 की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है।

    ग्रामीणों ने गश्त और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की

    ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के बावजूद जंगल जाने वाले रास्तों पर चेतावनी बोर्ड या बैनर नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीण चैतराम पांडेय के अनुसार, करीब छह महीने पहले तेंदुए ने उनकी गाय के दो बछड़ों को मार दिया था। पिछले साल एक सफेद घोड़े पर भी हमला होने की बात सामने आई थी।

    ग्रामीणों के मुताबिक भलेसर और नर्रा बीट के करीब 10 किलोमीटर के दायरे में तेंदुए की गतिविधियां लंबे समय से देखी जा रही हैं। पंडरीपानी, झिटकी, नवाडीही, खुरदा सहित आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    गरियाबंद: महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर वन्यजीव तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 6 संदिग्ध गिरफ्तार।

    29/09/2026

    कोमाखान: बस के इंतजार में खड़ा था गांजा तस्कर, पुलिस ने दबोचा; 8.290 किलो गांजा बरामद।

    26/08/2026

    महासमुंद: कोमाखान रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    25/08/2026

    बागबाहरा: कसेकेरा में पानी टंकी के नीचे चल रहा था जुआ फड़, 7 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े।

    15/08/2026

    बागबाहरा: भीमखोज में घर से 80 लीटर महुआ शराब जब्त, युवक गिरफ्तार।

    15/08/2026

    महासमुंद: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3.160 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/07/2026
    टॉप पोस्ट
    बागबाहरा

    गरियाबंद: महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर वन्यजीव तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 6 संदिग्ध गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बागबाहरा

    कोमाखान: बस के इंतजार में खड़ा था गांजा तस्कर, पुलिस ने दबोचा; 8.290 किलो गांजा बरामद।

    Ashok Nishad
    बागबाहरा

    महासमुंद: कोमाखान रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.