Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। थाना क्षेत्र के ग्राम गेर्रा स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कुटेला चौक सरायपाली में ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान के पीछे से बलौदा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद। पुलिस के अनुसार ग्राम टेमरी निवासी तुलाराम बाघ ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GU…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने ग्राम बालसी के नाला के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 नग शेरा देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 7.200 लीटर और कीमत करीब 3,200 रुपये बताई गई है। ग्राम बालसी नाला के पास पुलिस ने की घेराबंदी, 40 नग शेरा देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल जब्त। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने ग्राम कोटवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी सिलसिले में शनिवार, 19 जुलाई 2026 को महासमुंद, पिथौरा, सरायपाली और बागबाहरा अनुविभाग के सभी थाना क्षेत्रों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने ग्राम कोटवार को दिए अहम दिशा-निर्देश, मुसाफिरी पंजी संधारण और संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश। बैठक में एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों ने कोटवारों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए गांव में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का विवरण दर्ज करने के लिए मुसाफिरी पंजी…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल की 126वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला महासमुंद की संयुक्त जिला बैठक पिथौरा नगर के लहरौद पड़ाव में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सरायपाली, बसना, पिथौरा और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल हुए। पिथौरा में  क्रांति सेना विचार गोष्ठी में छत्तीसगढ़िया समाज को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर बनी कार्ययोजना। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की परंपरा के अनुसार सिरहा, बैगा, पंडा एवं पुजारियों द्वारा…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। संकुल केंद्र बैदपाली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को पहाड़ा, कॉपी और पेन वितरित किए गए। शैक्षणिक सामग्री मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। दर्राभाठा में शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिले, नियमित अध्ययन और गणितीय दक्षता बढ़ाने के लिए किया गया प्रेरित। कार्यक्रम में आराध्या स्पोर्ट्स की ओर से विद्यार्थियों के लिए पहाड़ा उपलब्ध कराया गया, जबकि पंच सुशीला कुमार की ओर से कॉपी की व्यवस्था की…

Read More

बसना(जीतयादव)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम के तहत सी.वी. रमन विज्ञान क्लब अरेकेल एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा, बसना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा ऋतु में बढ़ने वाली सर्पदंश एवं विषैले जीवों से संबंधित घटनाओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में विद्यार्थियों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार और वैज्ञानिक उपायों की दी गई जानकारी। कार्यशाला में विज्ञान शिक्षक एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा, बसना इकाई के सदस्य प्रेमचन्द साव ने…

Read More

बसना(जीतयादव)। समग्र शिक्षा अंतर्गत विकासखंड स्रोत केंद्र (बीआरसीसी) बसना द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), महासमुंद के निर्देशानुसार कक्षा सातवीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शिक्षकों के ऑनलाइन वर्चुअल प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विकासखंड स्तरीय आवश्यक बैठक का आयोजन बीआरसीसी कार्यालय, बसना में किया गया। बसना में ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण की तैयारियों पर हुई चर्चा, गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रभावी बनाने पर दिया गया जोर। बैठक में विकासखंड के चयनित डीआरजी (District Resource Group) एवं बीआरजी (Block Resource Group) सदस्यों ने भाग लेते हुए नई पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु, प्रशिक्षण की रूपरेखा, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला सपवाडीपा (तिलाईपाली) में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रोत्साहन के उद्देश्य से पेन, कॉपी एवं पहाड़ा पुस्तिका वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिजातीपाली के सरपंच के ससुर विजय शंकर पटेल, उपसरपंच संतराम पटेल तथा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रामप्रसाद नायक ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। सपवाडीपा प्राथमिक शाला में सामाजिक सहयोग से बच्चों का बढ़ा उत्साह, अतिथियों ने शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं परिश्रम के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। जिले में खरीफ सीजन के दौरान धान पर निर्भरता कम कर किसानों को वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित करने के लिए कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष जिले में लगभग 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली की खेती की जा रही है। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरायपाली के ग्राम बोंदानवापाली  राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत किसानों ने अपनाया लाभकारी विकल्प। कृषि उपसंचालक एफ.आर. कश्यप ने बताया कि सरायपाली विकासखंड के…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। शिशु मंदिर बलौदा में सत्र 2026-27 के लिए बाल भारती शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना रहा। निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों की शपथ लेकर विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। शिशु मंदिर बलौदा में सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचित छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, नेतृत्व और जिम्मेदारी का दिया संदेश। बाल भारती के चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्वाचन के बाद भैया पीयूष को बाल भारती का अध्यक्ष तथा…

Read More