Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: HP पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का किराना सामान जलकर खाक।

    04/10/2026

    कोमाखान: लकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी से किया मुकाबला।

    04/10/2026

    बसना: भूकेल में सेवा सेतु शिविर, 622 आवेदनों में 220 का मौके पर निराकरण किया गया।

    04/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»पिथौरा: HP पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का किराना सामान जलकर खाक।
    पिथौरा

    पिथौरा: HP पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का किराना सामान जलकर खाक।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad04/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पिथौरा दो ट्रकों में आग
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा। पिथौरा में शनिवार आधी रात करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की वजह से दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

    पिथौरा में चलते ट्रक में लगी आग ने पास खड़े चावल लदे ट्रक को भी लिया चपेट में, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक क्रमांक CG04PQ6844 में किराना सामान लदा हुआ था। ट्रक लखगढ़ के पास से गुजर रहा था, तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक में रखा पूरा किराना सामान जलकर खाक हो गया।

    इसी दौरान पास में खड़ा दूसरा ट्रक क्रमांक CG06GM6344 भी आग की चपेट में आ गया। इस ट्रक में चावल लदा हुआ था। आग से वाहन के टायर, ऊपरी हिस्से और चावल के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। चावल को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन वाहन खाली कराने के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही गई है।

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन की मदद ली गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्र को देखते हुए घटना के दौरान सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी रही। इस घटना के बाद पिथौरा में स्थायी अग्निशमन व्यवस्था की जरूरत एक बार फिर महसूस की जा रही है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों का आक्रोश, 30 सितंबर को NH-53 पर चक्काजाम।

    28/09/2026

    पिथौरा: किशनपुर में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 50 लीटर शराब जब्त।

    05/09/2026

    पिथौरा: सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण पर शिक्षकों का सम्मान, पिथौरा में यादगार बना विदाई समारोह।

    05/09/2026

    पिथौरा: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में 3 गिरफ्तार।

    26/08/2026

    पिथौरा: परसवानी के दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन।

    22/08/2026

    पिथौरा: पीएम श्री विद्यालय पिथौरा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान।

    18/08/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों का आक्रोश, 30 सितंबर को NH-53 पर चक्काजाम।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: किशनपुर में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 50 लीटर शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण पर शिक्षकों का सम्मान, पिथौरा में यादगार बना विदाई समारोह।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: आशीर्वाद सेवा समिति के रक्तदान कार्यक्रम में मोक्ष कुमार प्रधान ने किया रक्तदान।

    04/10/2026

    पिथौरा: HP पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी भीषण आग, लाखों का किराना सामान जलकर खाक।

    04/10/2026

    कोमाखान: लकड़ी बीनने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी से किया मुकाबला।

    04/10/2026

    बसना: भूकेल में सेवा सेतु शिविर, 622 आवेदनों में 220 का मौके पर निराकरण किया गया।

    04/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.