Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमड़ी में महिला स्व-सहायता समूह एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा ग्रामीणों को गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। गंगा महिला स्व-सहायता समूह जमड़ी और ग्रामवासियों ने किया आयोजन, गांधी जी के विचारों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने ₹10 लाख…
महासमुंद। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी मांगों पर सुनवाई के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक मंगलवार को होता है कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद में जनदर्शन, आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। जनदर्शन में जिले के पांचों विकासखंडों महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली से संबंधित क्षेत्रों के नागरिक अपनी समस्याएं…
बसना। पिथौरा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी को लेकर बुधवार को पालकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। भगतदेवरी के ढाबाखार मोड़ के पास हुए इस आंदोलन के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की मांग थी कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, अधिकारियों की चर्चा के बाद एक शिक्षक की व्यवस्था पर आंदोलन समाप्त। आंदोलन की जानकारी मिलने पर बसना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत…
बसना। शासकीय हाईस्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर देखने को मिला। विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-53 के भगतदेवरी स्थित ढाबाखार मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते फोरलेन सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ढोढरकसा हाईस्कूल में पर्याप्त शिक्षक देने की मांग, भगतदेवरी के ढाबाखार मोड़ पर फोरलेन हुआ जाम। ग्रामीणों का कहना है कि ढोढरकसा हाईस्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों…
बसना। स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा, बसना के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बसना में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अरेकेल की पल्लवी सिदार चित्रकला में प्रथम, बड़े साजापाली की दीपिका साहू ने भाषण में हासिल किया पहला स्थान। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, संकल्प, सहभागिता, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति…
बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। गढ़पटनी में विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का लिया संकल्प, प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और पेड़-पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर गढ़पटनी के प्रधान पाठक…
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने ट्रकों से बैटरी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो ट्रक बैटरियां, जिनकी कीमत करीब ₹21,000 है, बरामद की हैं। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड में हुई थी चोरी, पुलिस ने बैटरी के साथ वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी की जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निरंजन ट्रांसपोर्ट, बलौदाबाजार के मैनेजर गीरेन्द्र सिंह सेगर…
बसना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी केंद्र देवलगढ़ एवं गोडमर्रा में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल पिरदा की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रभाषिणी राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और बच्चों की उपस्थिति रही। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं से किया संवाद, पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं का श्रीफल भेंटकर सम्मान। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रभाषिणी राठौर ने उपस्थित माताओं और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र और…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासमुंद के पदाधिकारियों ने महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के विकास, सामाजिक एकजुटता और समाज के लोगों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कहार भोई समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर दी बधाई, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सौजन्य मुलाकात के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य में विकास की संभावनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। साथ ही समाज को संगठित करने, सामाजिक…
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर ₹5 हजार चोरी करने के मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने पुराने चोरी के मामले का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां के सोने के नेकलेस और झुमके चोरी करने की बात कबूल की। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹3.88 लाख कीमत के सोने के जेवर समेत चोरी में इस्तेमाल लोहे का सरिया और नकदी बरामद की है। दुकान से चोरी के मामले की जांच में सामने आया पुराना मामला, पुलिस ने नकदी और लाखों रुपये के…