Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में कक्षा पांचवीं की छात्रा कु. शिवानी कैवर्त का जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और सहपाठियों ने छात्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गढ़पटनी में विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं, प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संस्कार विकसित करने पर दिया जोर। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने शिवानी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का जन्मदिन मनाने से बच्चों में आत्मविश्वास और अपनापन बढ़ता है। इससे…
बसना(जीतयादव)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी, विकासखंड बसना में छात्र परिषद का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने और उन्हें भविष्य के जिम्मेदार मतदाता के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से चुनाव की पूरी प्रक्रिया को वास्तविक लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुरूप संपन्न कराया गया। कोलिहादेवरी स्कूल में मतदान प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने किया मताधिकार का प्रयोग। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन, नाम वापसी, मतदाता सूची तैयार करने, अमिट स्याही लगाने, मतदान कक्ष, मतपत्र से मतदान, मतपेटी का उपयोग और मतगणना सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। चुनाव में…
सरायपाली(जीतयादव)। भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय एवं थाना परिसर सरायपाली में ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का संदेश देना रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस कार्यालय और थाना परिसर में लगाए गए फलदार व छायादार पौधे। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्रीमती ललिता मेहर ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता टिकेश्वर मिश्रा, ईवास् स्कूल सरायपाली के विद्यार्थी तथा थाना सरायपाली के पुलिस…
सरायपाली(जीतयादव)। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बलौदा थाना पुलिस ने ग्राम पलसापाली में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 45 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पलसापाली में दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को भेजा जेल। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी…
महासमुंद(जीतयादव)। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी और परिवहन के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोमाखान थाना पुलिस और साइबर टीम ने गांजा तस्करी के एक मामले में एंड-टू-एंड जांच करते हुए ओडिशा के बलांगीर जिले से गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। टेक्निकल एनालिसिस के जरिए कोमाखान पुलिस और साइबर टीम पहुंची गांजा सप्लायर तक, 10.190 किलो गांजा मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार। मामला थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 75/2026 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) से…
सरायपाली(जीतयादव)। प्राचार्य मंच सरायपाली की आवश्यक बैठक के साथ विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अर्धवार्षिकी कार्यकाल पूर्ण होने पर श्री राजेंद्र कुमार भोई एवं श्री नेहरू लाल भोई के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। सरायपाली प्राचार्य मंच में सहदेव प्रधान बने अध्यक्ष दिलीप नायक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, सेवानिवृत्त प्राचार्यों को शाल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मान। प्राचार्य मंच की ओर से दोनों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानीगिरोला में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस दौरान समिति के विभिन्न पदों के लिए सदस्यों का चयन किया गया। नवगठित समिति में श्री जगन्नाथ पटेल को अध्यक्ष, श्री अमर दास मानिकपुरी को उपाध्यक्ष तथा संस्था प्रमुख श्रीमती प्रतिभा चौधरी को सचिव चुना गया। बानीगिरोला में जगन्नाथ पटेल बने अध्यक्ष, अमर दास मानिकपुरी को उपाध्यक्ष और प्रतिभा चौधरी को सचिव की जिम्मेदारी। समिति के सदस्य के रूप में श्रीमती ईश्वरी तिवारी, आरती भोई, मुनूबाई पटेल, खीरबाई चौहान, चंपा दास, सुभद्रा पटेल, भुवनेश्वर दास,…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट एवं यूथ-इको क्लब का गठन किया गया। विद्यालय में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराई गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तोरेसिंहा में बैलेट पेपर से हुआ लोकतांत्रिक चुनाव, रागिनी महाकुर बनीं शाला नायिका और गरिमा कुम्हार को मिली उप शाला नायिका की जिम्मेदारी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक डी. नायक एवं संकुल समन्वयक संजीत कुमार पात्रो के दिशा-निर्देशन में प्रधान पाठक एवं निर्वाचन…
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने ग्राम डुडुमचुंवा में कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। डुडुमचुंवा नाला के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा था आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डुडुमचुंवा के नाला के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर ग्राहकों के इंतजार…
बसना(जीतयादव)।‘लक्ष्य महासमुंद’ अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। अभियान का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं सैनिक विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं के लिए विद्यालय स्तर पर ही बेहतर तैयारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। गढ़फुलझर में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यालय समय में ही मिलेगा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार पटेल के स्वागत एवं प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने…