Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर(जीतयादव)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पिंक पेट्रोल यूनिट के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना को हल्के में न लें और न ही चुप रहें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट पुलिस की पहल, 94792-10932 हेल्पलाइन जारी। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी महिला या युवती के साथ किसी भी स्तर पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे तुरंत पिंक…
महासमुंद(जीतयादव)। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बनसिवनी में कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 54 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। साथ ही मौके पर करीब 140 किलो महुआ लाहन को नष्ट किया गया। बनसिवनी गांव में दबिश देकर 54 लीटर हाथ भट्ठी अवैध महुआ शराब जब्त, 140 किलो महुआ लाहन नष्ट। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 को…
सरायपाली(जीतयादव)। जलगढ़ में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिल रहा है। यहां श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन शामिल हो रहे हैं। पूरा गांव धार्मिक उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है और हर ओर भक्ति का वातावरण बना हुआ है। श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मीना बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अष्ट प्रहर नाम यज्ञ से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र। महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आकर्षक…
बसना(जीतयादव)। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता और किसान परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली गुल होने से खेती, पढ़ाई और रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती होने पर कांग्रेस नेता ने बिजली विभाग को दी चेतावनी। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि बसना क्षेत्र के आमापाली, कुरचुंडी और केरामुंडा सहित कई गांवों में बिजली की स्थिति…
महासमुंद(जीतयादव)।अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गरियाबंद पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त अभियान में 34 नग हीरे के साथ हीरा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत के 34 नग हीरे और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरे लेकर उनकी बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर…
रायपुर(जीतयादव)।भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के लाखों मजदूरों के खातों में आर्थिक सहायता की राशि अंतरित की। इस पहल के तहत 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को 495 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को डीबीटी के जरिए दी आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। इस…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महासमुंद पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क – संवाद” व्हाट्सएप नंबर 9479229939 पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने दबिश देकर अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और दो वाहन जब्त, 8.09 लाख की संपत्ति बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने बागबाहरा क्षेत्र के झलप चौक में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान…
बसना(जीतयादव)। पीएम श्री सेजेस बसना में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभिभावकों और विद्यार्थियों को जानकारी दी गई है। नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से 5 मई तक कर सकेंगे आवेदन। जारी सूचना के अनुसार Directorate of Public Instruction Chhattisgarh के निर्देशानुसार नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित तिथि से प्रारंभ की जा रही है। विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से…
बसना(जीतयादव)।क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि युवाओं में तेजी से बढ़ता नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है और यही अपराधों की मुख्य वजह बनता जा रहा है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण अपराध दिन दूनी और रात चौगुनी गति से बढ़ रहे हैं। मोक्ष कुमार प्रधान ने बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और भाईचारे का माहौल रहता था, लेकिन…
रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए लगातार पहल कर रही है। इसी क्रम में 25 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बड़ी सहायता राशि श्रमिकों के खातों में अंतरित की जाएगी। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मिलेगी आर्थिक सहायता। सरकार की इस योजना के माध्यम से राज्य के 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में इन मजदूरों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की…