Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। क्वींस ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च 2026 को गुरूजी ध्यान केन्द्र, सरायपाली में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करना रहा। गुरूजी ध्यान केन्द्र में हुआ महिला सम्मान समारोह भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाई रौनक। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी अहिल्या बहन रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पलता चौहान, सरिता साहू, डॉ. ममता सिंह, नेहा अग्रवाल और पूजा अग्रवाल उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र की पूजा-अर्चना…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। कलेक्ट्रेट परिसर के पास बोलेरो वाहन का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये चोरी करने के करीब डेढ़ साल पुराने मामले में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। कलेक्ट्रेट के पास कार का शीशा तोड़कर 3 लाख चोरी का मामला, आरोपी से 2 लाख रुपये बरामद। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर 2024 को द्रोण कुमार चंद्राकर (49 वर्ष), निवासी बावनकेरा थाना पटेवा ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में समाज कल्याण विभाग के सामने…

Read More

बसना(जीतयादव)।मोहगांव (भगतदेवरी) में इस वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर भक्ति, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। यहां ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के साथ ही श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मोहगांव में रामनवमी पर भव्य रामलीला महोत्सव, 26 मार्च से शुरू होगा आयोजन। जानकारी के अनुसार गांव में वर्ष 1936 से लगातार रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष यह आयोजन लगभग 90वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि गांव की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक…

Read More

रायपुर(जीतयादव)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों को दी जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि महाविद्यालय में तिलहन मेले की शुरुआत कर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। सरायपाली क्षेत्र के जंगलबेड़ा गांव में प्रस्तावित सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए और आंदोलनरत ग्रामीणों का समर्थन किया।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। सोलर प्लांट लगाने का विरोध, सराईपाली में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना। उनका आरोप है कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के इस तरह की परियोजना लागू करना कानून के खिलाफ है और इससे गांव के जल, जंगल और जमीन पर असर…

Read More

झलप(जीतयादव)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के पटेवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झलप में बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत बूथ कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान पंचायत कमेटी के साथ तीन बूथ कमेटियों का…

Read More

रायगढ़(जीतयादव)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत यह कार्रवाई थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे बंगलापारा में सट्टा कारोबार पर पुलिस की रेड। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में पुलिस की ‘ऑपरेशन अंकुश’ टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। मौके पर मौजूद छबिराम धीवर (40 वर्ष) को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के…

Read More

बसना(जीतयादव)।जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुलिस द्वारा AI तकनीक की मदद से ई-चालान कार्रवाई शुरू की गई है। 8 मार्च से 20 मार्च के बीच बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 555 दोपहिया वाहन चालकों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई है। AI तकनीक से गलत नंबर प्लेट वाले 13 वाहन भी ट्रेस, अब हर नियम उल्लंघन पर अलग चालान। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में लगे कैमरों के जरिए AI सिस्टम हेलमेट उल्लंघन को ट्रेस कर रहा है। पहले एक वाहन चालक के खिलाफ महीने में तीन बार हेलमेट उल्लंघन…

Read More

बसना(जीतयादव)।समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक रेखराम पटेल को राज्य स्तरीय कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रायपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। वृंदावन हॉल में आयोजित समारोह में शिक्षा और सामाजिक सेवा के लिए कर्मवीर रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित। जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को रायपुर के वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए…

Read More

रायगढ़(जीतयादव)।तमनार क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। मामले में मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायगढ़ पुलिस की छापेमारी में एक एकड़ खेत में अफीम की खेती का खुलासा, मामले की जांच जारी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तमनार के आमाघाट इलाके में एक खेत में सब्जी की खेती के साथ…

Read More