Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: सांई सराईपाली स्कूल में हुआ योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र।

    21/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।
    रायगढ़

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    चोरी आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़। तमनार स्थित अपेक्स बैंक के बाहर मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जशपुर जिले से नट गिरोह के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, चोरी की रकम से खरीदी गई नई मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।

    तमनार पुलिस की कार्रवाई, चोरी की रकम से खरीदी बाइक समेत दो मोटरसाइकिल और औजार बरामद।

    जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल ने अपेक्स बैंक तमनार से 2 लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। तहसील कार्यालय से लौटने पर डिक्की टूटी मिली और नकदी गायब थी। शिकायत पर तमनार थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच में नट गिरोह के सदस्य धर्मेन्द्र मीणा उर्फ धर्मेन्द्र नट की पहचान हुई। पुलिस ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बैंक से रकम निकालने वाले लोगों की रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर दो टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल और डिक्की तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का औजार जब्त किया गया। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

    पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    रायगढ़: 20 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    19/06/2026

    रायगढ़: OHE रेलवे तांबा तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026

    रायगढ़: 1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया।

    19/06/2026

    रायगढ़: बड़पारा लूटकांड का खुलासा, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026

    रायगढ़: महिला गार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी इंचार्ज गिरफ्तार।

    19/06/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: 20 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: OHE रेलवे तांबा तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिरदा: NMMSE परीक्षा में सांई सराईपाली स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 4 विद्यार्थी बने राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र।

    20/06/2026

    पिरदा: प्राथमिक शाला देवलगढ़ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

    21/06/2026

    बसना: 4.5 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।

    19/06/2026

    रायगढ़: OHE रेलवे तांबा तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.