Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: सांई सराईपाली स्कूल में हुआ योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र।

    21/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: बंसुला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।
    बसना

    बसना: बंसुला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बंसुला शाला प्रवेश उत्सव
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर ग्राम बंसुला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    बंसुला स्कूल में तिलक, पुष्पवर्षा और पाठ्यपुस्तक वितरण के साथ नए सत्र का आगाज, शिक्षा के महत्व पर अतिथियों ने दिया संदेश।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, दीप यज्ञ एवं रामायण मंडली बंसुला द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सभापति जन्मजय साव थे। वहीं ग्राम पंचायत बंसुला के सरपंच नवीन साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव, भाजपा मंडल मंत्री गिरजानंद, रूपानंद साव, उमेश साव, कन्या शाला बसना के प्राचार्य एन.के. पंडा, सेवानिवृत्त शिक्षक शौकीलाल बारीक एवं संकुल समन्वयक गोवर्धन डड़सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कन्या शाला बसना के प्राचार्य एन.के. पंडा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं जन्मजय साव ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता हैं, इसलिए शिक्षा के प्रति समर्पण सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

    विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व, बाल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश भोई, राजेश साव, सुजाता प्रधान, मंदाकिनी प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू एवं अनुकृति साव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रवीर कुमार बेहेरा ने किया, जबकि दिनेश डड़सेना ने आभार प्रदर्शन किया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिरदा: सांई सराईपाली स्कूल में हुआ योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र।

    21/06/2026

    सांकरा: सांकरा पुलिस की कार्रवाई, 25 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    21/06/2026

    बसना: NMMSE परीक्षा में दुर्गेश भोई ने हासिल की सफलता, बिछिया स्कूल का बढ़ाया मान।

    21/06/2026

    बसना: पिरदा में अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन, शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    21/06/2026

    बसना: स्वामी आत्मानंद विद्यालय बसना में प्रवेश उत्सव की धूम, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

    21/06/2026

    पिरदा: प्राथमिक शाला देवलगढ़ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

    21/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    पिरदा: सांई सराईपाली स्कूल में हुआ योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र।

    Ashok Nishad
    बसना

    सांकरा: सांकरा पुलिस की कार्रवाई, 25 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: NMMSE परीक्षा में दुर्गेश भोई ने हासिल की सफलता, बिछिया स्कूल का बढ़ाया मान।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: NMMSE परीक्षा में सांई सराईपाली स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 4 विद्यार्थी बने राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र।

    20/06/2026

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: प्राथमिक शाला देवलगढ़ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

    21/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.