पिरदा(जीतयादव)। माननीय विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिरदा में BJP मंडल पिरदा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हेतराम राठौर का जन्मदिवस केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
पिरदा विधायक जनसंपर्क कार्यालय में केक काटकर दी गई शुभकामनाएं, BJP पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि BJP कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जन्मदिवस समारोह के अवसर पर सभी ने संगठनात्मक एकता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जन्मदिवस कार्यक्रम में BJP मंडल पिरदा अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, महामंत्री सुभाष बंजारा, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती विमला बेहरा, जिला कार्यसमिति सदस्य परशुराम गड़तिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक, बसंत साहू (सह प्रभारी मन की बात), पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुरेश नायक, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चौहान, सोसायटी अध्यक्ष दीनदयाल भोई, भाजयुमो महामंत्री ज्ञानचन्द्र प्रधान, डीगाम्बर पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री उत्तर पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष अनुज प्रधान, किसान मोर्चा मंत्री पद्मलोचन बागर्ती, प्रकाश सेठ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष टिकेलाल, महादेव, आकाश पात्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हेतराम राठौर के संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और शुभकामनाओं के साथ हुआ।


