Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। जमड़ी में 27वें वर्ष अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन भागवत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के कई भागवत मंडलियां शामिल होंगी। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से गांव में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। जमड़ी में अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन, पूर्णाहुति और महाप्रसाद के साथ होगा धार्मिक कार्यक्रम। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को चैत्र शुक्ल पक्ष 14 के दिन कलश स्थापना एवं नाम उच्चारण के साथ होगी। इसके बाद विभिन्न भागवत मंडलियों द्वारा संकीर्तन और भजन कार्यक्रम…
बसना(जीतयादव)।भंवरपुर थाना क्षेत्र के मुड़ीडीह गांव में एक तालाब किनारे इमली के पेड़ पर प्रेमी युगल के फांसी पर लटके शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सलिहा की प्रिया नाग और मुड़ीडीह के सूरज सेन ने दी जान, युवती के पिता ने शव लेने से किया इनकार। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुड़ीडीह निवासी सूरज सेन (28) हार्वेस्टर चलाने का काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका तीन साल का एक बेटा भी है। करीब चार महीने पहले…
सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड स्तर पर कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2025-26 के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी गई है। कक्षा 5वीं का मूल्यांकन कार्य 28 मार्च 2026 से प्रारंभ हुआ, जबकि कक्षा 8वीं का मूल्यांकन कार्य 30 मार्च 2026 से शुरू किया जाना है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया। सरायपाली में शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश। वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र में विषयवार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्धारित दिशा-निर्देशों…
पिरदा(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देश एवं मार्गदर्शन में की गई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिंगरिया के निर्देश और जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजयुमो का हुआ संगठन विस्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिंगरिया के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू की अनुमति से यह घोषणा की गई है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा की अनुशंसा और पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान के मार्गदर्शन में मंडल…
बसना(जीतयादव)। संस्कार द राइजिंग स्कूल परसकोल (बसना) में दादा-दादी दिवस हर्षोल्लास और पारिवारिक भावनाओं के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्कार द राइजिंग स्कूल में बच्चों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर जताया सम्मान, बुजुर्गों ने साझा किए जीवन अनुभव। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की संचालिका अलिशा अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक ओमप्रकाश अग्रवाल, किरण अग्रवाल, शीला अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, विकास वाधवा एवं भावेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।…
बसना(जीतयादव)। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों में कीमतों में कोई खास कमी देखने को नहीं मिल रही है, जिससे आम जनता, किसान और मध्यम वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वास्तविक कमी नहीं, आम जनता और किसानों पर बढ़ रहा बोझ। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा केवल दिखावा साबित हो रही है, क्योंकि जमीनी…
महासमुंद(जीतयादव)। पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेट्रोल, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कुल 1 करोड़ 59 लाख 84 हजार 520 रुपये कीमत के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, हेरोइन, सिरप और टैबलेट सहित 35 प्रकरणों में जब्त सामग्री नष्ट। यह कार्रवाई 28 मार्च 2026 को रायपुर के सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट (एसएमएस) में शासन की गाइडलाइन के अनुरूप की गई। नष्टीकरण की प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के…
पिथौरा(जीतयादव)।सुरक्षित और जागरूक समाज के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान” जन जागरूकता अभियान के तहत पिथौरा थाना परिसर में स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 80 छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। “नवा बिहान” अभियान के तहत जागरूकता शिविर, 1930 हेल्पलाइन, डायल-112 और 1098 की दी जानकारी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सोशल मीडिया और…
महासमुंद(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना खल्लारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो एम्बुलेंस से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 20 किलो गांजा, एम्बुलेंस वाहन और नकदी जब्त, उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाने की थी योजना। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो एम्बुलेंस (क्रमांक MH 49 C 0133) में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर…