Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।ANTF और पटेवा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.500 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 12 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नीले रंग की TVS Jupiter (क्रमांक CG 04 QV 1435) से सरायपाली से रायपुर की ओर गांजा ले जाया जा रहा है। एनएच-53 पर नाकाबंदी के दौरान जोगीडीपा के पास ANTF व पुलिस ने स्कूटी से गांजा बरामद। ANTF व पुलिस ने सूचना के आधार पर एनएच-53 मुख्य मार्ग पर ग्राम जोगीडीपा के…
बसना(जीतयादव)।पिपरौद एवं कंचनपुर वन कक्ष क्रमांक 287 क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से जिला कलेक्टर, फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। पिथौरा वन क्षेत्र की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, वर्षों बाद भी नहीं हुआ निर्माण। ग्रामीणों के अनुसार खराब मार्ग के कारण शासकीय एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती। अचानक तबीयत खराब होने या गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के समय घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे…
बसना(जीतयादव) पुलिस ने बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सायबर ठगी और अवैध लेन-देन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने धुमाभांठा निवासी सालिकराम यादव को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता और मोबाइल सिम प्राप्त किया और उसी खाते के माध्यम से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन किया। ग्रामीणों को झांसा देकर बैंक खाते खुलवाए, सायबर फ्रॉड के लिए किया गया इस्तेमाल। शिकायत के अनुसार, गांव के ही नरेश राणा (पिता दिलीप राणा) ने व्यावसायिक कार्य का बहाना बनाकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बसना शाखा में खाता खुलवाया। इसके बाद कन्हैया…
बसना(जीतयादव)।सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका में “शिशु नगरी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती विनीता अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल रहीं। समारोह का शुभारंभ देव प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, दीप मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शिशु संस्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह, 115 अभिभावकों की रही सहभागिता। विद्यालय के समन्वयक श्री रमेश कर ने शिशु वाटिका के 12 आयामों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष बल दिया जाता है। मुख्य अतिथि…
बसना(जीतयादव)।महासमुंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने जनसेवा कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि जनादेश का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और विकास का संकल्प उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह जनसेवा को समर्पित बताते हुए क्षेत्रवासियों के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में जनसेवा से विकास कार्यों को मिली गति, जनता के विश्वास को बताया सबसे बड़ी…
रायपुर(जीतयादव)।महानदी भवन में एक प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जब मुंगेली की बेटी सुश्री सुप्रिया सिंह(CDS) से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी गई। सुप्रिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। CDS परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर मुंगेली की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त करना उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होना किसी भी युवा के…
रायपुर(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 30 नव-नियुक्त खनिज निरीक्षकों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में दी शुभकामनाएं, खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता पर दिया जोर। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में खनन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव-नियुक्त खनिज निरीक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी,…
बसना(जीतयादव)।भठोरी में विकसित भारत – रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) “VB-G RAM G” योजना को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने गांव पहुंचकर मजदूरों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। “VB-G RAM G” के तहत मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन रोजगार का लाभ, गांव में ही मिलेगा काम। यह जनजागरूकता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत चलाया जा रहा है। कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत…
बसना(जीतयादव)। बसना थाना क्षेत्र में पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने पहले बसना थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर सामूहिक रूप से महासमुंद स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन। जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो और पोस्ट में पत्रकारों के लिए अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग…
बलौदाबाजार(जीतयादव)बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने “समाधान अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 417 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रुपये बताई जा रही है। विभिन्न कंपनियों के ये मोबाइल जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेस कर रिकवर किए गए। तकनीकी ट्रैकिंग से कई जिलों व राज्यों से मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए फोन। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, अंबिकापुर सहित कई जिलों से बरामद किए। इसके अलावा अभियान के दौरान महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश…