बसना(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर रोड से 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
इसी अभियान के तहत दिनांक 05 मई 2026 को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रायपुर रोड, बसना में घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विरेंद्र कोसरिया (उम्र 32 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी, बसना को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब्त की गई शराब को विधिवत जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



