Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) महिला मोर्चा मंडल पिरदा की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत की गई। यह घोषणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार की गई। जिला अध्यक्ष माननीय येत राम साहू जी की अनुमति तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माननीय स्मिता हितेश चंद्राकर जी की अनुशंसा पर गठन को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुआ गठन, बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं। पिरदा मंडल अध्यक्ष माननीय अभिमन्यु प्रधान जी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल पिरदा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी…
पिथौरा(जीतयादव)लहरौद स्थित कर्मचारी कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई एक बड़ी चोरी ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता बुधवार शाम तब चला, जब परिवार के सदस्य घर लौटे और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। लगातार चोरी से कॉलोनी में भय और आक्रोश का माहौल। कर्मचारी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर नायक अपनी पत्नी के साथ गुजरात तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। उनकी पुत्री प्रेमलता नायक खाटूश्याम दर्शन के लिए…
सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल के जन्मदिन के अवसर पर विशेष न्योता भोज का आयोजन पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक घनश्याम दास के मार्गदर्शन में किया गया। पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को परोसा गया विशेष न्योता भोज। प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ साझा करते हुए विद्यालय को परिवार की तरह मानकर इस आयोजन की पहल की। छोटे बच्चों के प्रति लगाव और अपनत्व की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के…
महासमुंद(जीतयादव)। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा आयोजित “जिला स्तरीय कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला 2026” का उद्देश्य शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित शिक्षक, विद्यार्थी एवं एसएमसी/एसएमडीसी प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला में नवाचार, नियमित उपस्थिति और सामुदायिक सहभागिता को मिला प्रोत्साहन। कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से एक-एक उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक का चयन कर सम्मानित किया गया। विकासखंड सरायपाली से श्री ओमप्रकाश साव (शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा) को उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया…
सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बीईओ टीकमचंद पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक द्वारा विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला गुठानीपाली, बंदलीमाल तथा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला घाटकछार का निरीक्षण कर विद्यालयीन गतिविधियों का जायजा लिया गया। बीईओ-बीआरसी ने गुठानीपाली, बंदलीमाल और घाटकछार स्कूलों में व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की उपस्थिति, कक्षा में पढ़ाई की गुणवत्ता, शौचालयों की स्थिति, योग शिक्षण, अपार आईडी की प्रगति, स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जाति प्रमाण पत्र…
महासमुंद(जीतयादव)।नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत महासमुंद ANTF ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कुल 187.009 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उत्तरप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। पशु आहार में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, ANTF ने नाकाम की तस्करी। थाना कोमाखान क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर ANTF ने एक टाटा…
बसना(जीतयादव)। ग्राम तरेकेला के लगभग 80 ग्रामीणों ने मंगलवार को आश्रम की दान भूमि को निजी भूमि घोषित किए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। “आश्रम बचाओ” के नारों के साथ ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की। “आश्रम बचाओ” के नारों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम को पूर्व में श्रद्धालुओं और दानदाताओं द्वारा दी गई भूमि को अब निजी भूमि के रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना…
सरायपाली(जीतयादव)। पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा में जिला नोडल डीएमसी रेखराज शर्मा, एपीसी सम्पा बोस एवं बीआरसी देवानंद नायक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं बच्चों की प्रगति का गहन अवलोकन किया गया। पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा में योग शिक्षण, अपार आईडी और छात्रवृत्ति व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने बच्चों की उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, योग शिक्षण, अपार आईडी, स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जाति प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही इन सभी बिंदुओं को…
सरायपाली(जीतयादव)।विकासखंड सरायपाली के लिए गर्व का विषय है कि शासकीय प्राथमिक शाला अंतरला के प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल। श्रीकांत भोई विकासखंड के पहले ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की कैरम प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सरायपाली…
बसना(जीतयादव)। ग्राम पंचायत बाराडोली में 12 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन सोमवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। मां श्यामा क्रिकेट क्लब बाराडोली के तत्वावधान में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 30 मैच खेले गए। सेमीफाइनल और फाइनल का रोमांच पहला सेमीफाइनल सिरसोभा और तिलाईपाली के बीच हुआ, जिसमें तिलाईपाली ने 61 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में तिलाईपाली के देव ने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।दूसरा सेमीफाइनल बाराडोली और नूनपानी के…