Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा(जीतयादव)। बजरंग दल और गौ सेवा आयोग के सदस्यों ने पिथौरा क्षेत्र में कथित गौ-तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 11 बैलों को तस्करों के कब्जे से छुड़ाया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गौ तस्करी का डूमरपाली पुल के पास कार्रवाई, एक आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच। जानकारी के अनुसार गौ सेवा आयोग के सदस्य राजा अग्रवाल को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध तरीके से बैलों को सड़क किनारे हांकते हुए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही राजा अग्रवाल…
सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 08 मई को सरायपाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है। विशेष अभियान के तहत हाथ भट्टी निर्मित शराब और महुआ पास बरामद। पहली कार्रवाई में पुलिस ने मोतीलाल बरिहा निवासी करगीपाली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 200 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 40…
बसना(जीतयादव)। बसना कृषि उपज मंडी में वर्षों बाद रबी धान खरीदी फिर से शुरू होने जा रही है। मंडी प्रशासन ने 11 मई 2026 से मंडी परिसर में खुली बोली के माध्यम से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें अपनी उपज का बेहतर और उचित मूल्य मिल सकेगा। किसानों की मांग पर मंडी प्रशासन का फैसला, बेहतर दाम और सुरक्षित भुगतान मिलने की उम्मीद। दरअसल पिछले कई वर्षों से बसना मंडी में रबी धान की नियमित खरीदी बंद थी। इसके…
बसना(जीतयादव)। यूरिया खाद वितरण को लेकर उठे विवाद के बीच बसना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और खेती-किसानी से जुड़े फैसले किसानों के हित में नहीं लिए जा रहे हैं। पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की-मोक्ष कुमार प्रधान। मोक्ष कुमार प्रधान ने एक एकड़ में केवल एक बोरी यूरिया देने के फैसले को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि खेत की जरूरत सरकारी नियमों से नहीं,…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में जब्त एलपीजी गैस कैप्सूल से LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को पूरे षड्यंत्र का मुख्य आरोपी बताया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की एलपीजी गैस के गबन की योजना खाद्य अधिकारी अजय यादव और गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर ने मिलकर बनाई थी। LPG कैप्सूल से करोड़ों की गैस हेराफेरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। जांच में सामने आया कि खाद्य अधिकारी अजय यादव, गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और रायपुर निवासी मनीष चौधरी ने…
बसना(जीतयादव)। महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बसना पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 64.980 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 42 हजार 320 रुपये बताई जा रही है। विशेष अभियान के तहत अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद। पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और मोबाइल सहित कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपये की संपत्ति बरामद की है। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में चोरी के 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। शातिर चोर से सोने-चांदी के 32 लाख रुपये से ज्यादा के चोरी के आभूषण बरामद। पुलिस के अनुसार आरोपी घर के बाहर ईंट, गिट्टी और निर्माण कार्य चलता देख ऐसे मकानों को निशाना बनाता…
महासमुंद(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 77 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल एक एंबुलेंस, एक पायलेटिंग कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक एंबुलेंस में मादक पदार्थ भरकर महासमुंद होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर…
बसना(जीतयादव)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला महासमुंद (RSS) के खंड बसना, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा सामाजिक सदभाव विषय पर मंगल भवन बसना में विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री कैलाशचंद्र जी उपस्थित रहे। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)की बैठक में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर विस्तृत विचार किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बैठक की शुरुआत भारत माता के पूजन-अर्चन के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री कैलाशचंद्र जी ने सामाजिक सदभाव , सेवा एवं सनातन…
बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पिलवापाली के आश्रित ग्राम कोटेनदरहा में अखिल भारतीय अमात गोंड समाज सर्कल की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं नई कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। कोटेनदरहा गांव में आयोजित गोंड समाज बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । बैठक में समाज के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक पद…