बसना(जीतयादव)।मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उपलब्धियों को लेकर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह और गर्व के माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, अंजली नायक सहित मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान।
समारोह में विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार पटेल एवं प्राचार्य सुमंत कुमार आचार्य की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय ने इस वर्ष शानदार 86% परिणाम हासिल किया, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
कार्यक्रम के दौरान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रमुख रूप से अंजली नायक (92.6%), साक्षी पटेल (84.6%), विश्वस कुमार ध्रुव (79.1%) और गौरव कश्यप (77%) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर प्राचार्य सुमंत कुमार आचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं निदेशक मनोज कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास भी है।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुशासन का उदाहरण बनकर सामने आया।



