Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: सुखीपाली में नीलगाय की निर्मम हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    05/05/2026

    बसना: कंचनपुर में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 28 बैल मुक्त, 8 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार।

    05/05/2026

    सरायपाली: बाराडोली (बालसमुंद) में 7 मई से गूंजेगा अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ।

    05/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: कंचनपुर में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 28 बैल मुक्त, 8 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार।
    बसना

    बसना: कंचनपुर में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 28 बैल मुक्त, 8 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मवेशी तस्करी का भंडाफोड़
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। बसना क्षेत्र में पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और सजग नागरिकों की संयुक्त कार्रवाई में मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में घेराबंदी कर 28 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया, वहीं 8 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

    सांकरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से कार्रवाई, ओडिशा ले जा रहे थे मवेशी।

    जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को प्रार्थी कमलेश डडसेना को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम पिरदा की ओर से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए जंगल मार्ग से ओडिशा ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कमलेश डडसेना अपने साथियों मोहित साहू, दीपक पुरोहित, गुलशन गिरधर पटेल, राजा अग्रवाल और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और कंचनपुर तालाब के पास घेराबंदी कर दी।

    घेराबंदी के दौरान तस्करों का गिरोह मवेशियों को तेजी से आगे बढ़ा रहा था। गिरोह की निगरानी के लिए आगे एक सफेद रंग की कार (क्रमांक OD 14 A 9643) चल रही थी। ग्रामीणों और टीम की सतर्कता से सभी तस्करों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को ओडिशा के कत्लखाने ले जा रहे थे।

    मौके पर पहुंची सांकरा पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मवेशी तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों की सजगता और त्वरित पहल को अहम माना जा रहा है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: 5 गांवों में हरि कीर्तन में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, गर्मी में भी दिखा सेवा और भक्ति का संगम।

    04/05/2026

    बसना: बाराडोली में गूंजी पंडवानी की गूंज, दुर्गा साहू की प्रस्तुति ने बांधा समां।

    03/05/2026

    बसना: पुलिस का “नवा बिहान” अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रहे जागरूक।

    03/05/2026

    बसना: शिशुपाल पर्वत से बारीकपाली के युवक-युवती ने लगाई छलांग, दोनों की मौत।

    03/05/2026

    बसना: खेमड़ा में अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ संपन्न, भक्ति में डूबा पूरा गांव।

    03/05/2026

    बसना: कार से 27 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, हरदीप सिंह रैना गिरफ्तार।

    03/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: 5 गांवों में हरि कीर्तन में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, गर्मी में भी दिखा सेवा और भक्ति का संगम।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बाराडोली में गूंजी पंडवानी की गूंज, दुर्गा साहू की प्रस्तुति ने बांधा समां।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पुलिस का “नवा बिहान” अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रहे जागरूक।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: सुखीपाली में नीलगाय की निर्मम हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    05/05/2026

    बसना: कंचनपुर में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 28 बैल मुक्त, 8 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार।

    05/05/2026

    सरायपाली: बाराडोली (बालसमुंद) में 7 मई से गूंजेगा अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ।

    05/05/2026

    बसना: 5 गांवों में हरि कीर्तन में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान, गर्मी में भी दिखा सेवा और भक्ति का संगम।

    04/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.