Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग स्थानों से गांजा और नशीली टैबलेट बरामद की है। पुलिस ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक से 6 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं महासमुंद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मदद से 700 नग नशीली टैबलेट भी बरामद की गई है। एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था गांजा । पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से बाइक में मादक पदार्थ लाया जा…
महासमुंद(जीतयादव)। कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 200 किलो गांजा के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा, एनएच-353 टेमरी नाका पर नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-353 स्थित टेमरी नाका…
बसना(जीतयादव)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसना थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने मुवर्स एंड पैकर्स कंपनी के नाम पर घरेलू सामान की आड़ में गांजा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुवर्स एंड पैकर्स के नाम पर घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, करोड़ों की सामग्री जब्त। पुलिस के अनुसार बोलेरो पिकअप वाहन में घरेलू सामान के बीच छिपाकर 454.890 किलो (करीब 4 क्विंटल 54 किलो) गांजा परिवहन किया जा रहा था। सूचना…
सरायपाली(जीतयादव)। संकुल केंद्र बाराडोली में सोमवार को शिक्षक रमेश लाल पटेल के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना की। संकुल केंद्र बाराडोली में शिक्षक रमेश लाल पटेल के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों और साथियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान ने कहा कि शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में शिक्षक बच्चों को…
बसना(जीतयादव)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित डॉ. भीमराव अम्बेडकर नेशनल अवार्ड से बसना क्षेत्र के डिजेन्द्र कुर्रे को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और साहित्य में नव सृजन के लिए प्रदान किया गया। शिक्षा और साहित्य में योगदान के लिए शांति फाउंडेशन गोण्डा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर नेशनल अवार्ड से किया सम्मानित। यह सम्मान शांति फाउंडेशन गोण्डा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में प्रदान किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य…
बसना(जीतयादव)।जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महावीर जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने संदेश में मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, अहिंसा, सत्य और मानवता की सर्वोच्च मिसाल है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज कई…
बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ब्लॉक के चारों मंडलों—सांकरा, भगतदेवरी, पिरदा एवं पथरला—में पंचायत एवं बूथ कमेटियों के गठन हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बसना विधानसभा के सांकरा ब्लॉक कांग्रेस में चार मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह। इस जिम्मेदारी के लिए अंकित छाबड़ा, जयलाल बारीक, श्रीमती कांति सूरजाल और उमाकांत प्रधान को मंडल प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष…
महासमुंद(जीतयादव)। अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स तथा महासमुंद, बागबाहरा, कोमाखान, सरायपाली और पिथौरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के 8 ठिकानों पर दबिश दी। 8 ठिकानों पर दबिश, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 दिसंबर से अब तक 11 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त। इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत…
बसना(जीतयादव)। सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले शातिर चोर को बसना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ ही चोरी गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सफलता मिली। बसना पुलिस ने सिरको में हुई चोरी की गुत्थी सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुलझाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को प्रार्थी घासी राम पटेल (67 वर्ष) निवासी सिरको बांधपारा थाना बसना ने थाने में रिपोर्ट…
पिथौरा(जीतयादव)। जिले में एक बार फिर प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इससे पहले भंवरपुर थाना क्षेत्र के मुड़ीडीह गांव में तालाब किनारे इमली के पेड़ पर प्रेमी युगल के फांसी पर लटके शव मिलने की घटना सामने आई थी। अब इसी तरह की एक और घटना पिथौरा थाना क्षेत्र में सामने आई है। मुराई धोवा नाला के पास पलसा पेड़ पर युवक-युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा थाना अंतर्गत मुराई धोवा नाला के पास एक पलसा पेड़ पर युवक और युवती ने…